श्री जैन रत्न युवक परिषद् तमिलनाडु के संचालन में स्वाध्याय भवन, साहूकारपेट में संस्कारीय शिविर परीक्षा का आयोजन
जहाँ धर्म की नींव गहरी हो,वहाँ संस्कारों की इमारतें स्वयं खड़ी हो जाती हैं।” इसी उद्देश्य को लेकर, पूज्य आचार्यश्री हीराचंद्रजी म.सा. के चेन्नई वेपेरी चातुर्मास में असीम कृपा एवं मार्गदर्शन से,“धार्मिक पाठशाला – Wings to Fly” विंग्स टू फ्लाई की स्थापना वर्ष 2005 में चेन्नई नगर में स्वाध्याय भवन साहूकारपेट शाखा के साथ हुई थी |
चेन्नई में आज रविवार 27 जुलाई 2025 को साहूकारपेट के बेसिन वाटर वर्क्स स्ट्रीट स्वाध्याय भवन व अयनावरम, किलपाक, के एल पी अपार्टमेंट, पेरंबूर, करियानचावडी, नंगनल्लूर, ओसवाल गार्डन कुरुक्पेट में नैतिक व धार्मिक संस्कारीय शिविर की परीक्षा का आयोजन किया गया, बालक बालिकाओं ने परीक्षा में भाग लिया |
श्रावक संघ तमिलनाडु के निवर्तमान कार्याध्यक्ष आर नरेन्द्रजी कांकरिया व युवक परिषद् तमिलनाडु के पूर्व अध्यक्ष विमलचंदजी सुराणा ने स्वाध्याय भवन,साहूकारपेट में परीक्षा केन्द्र पर उपस्थित होकर शिविरार्थियों द्वारा दी जा रही परीक्षा का अवलोकन करते हुए युवक परिषद् तमिलनाडु के धार्मिक व नैतिक शिविर के लिए किए जा रहे निरन्तर प्रयासों व पुरुषार्थ पर प्रसन्नता प्रकट की |
शिविर समिति के संयोजक वी करण जी कांकरिया ने बताया कि इस वर्ष चेन्नई के सभी आठों केन्द्र पर रविवारीय शिविर अनन्य गुरुभक्त सम्पतराजजी भण्डारी व सुमेरचन्द जी बागमार द्वारा प्रायोजित किया जा रहा हैं |
आज यह आनंद का विषय है कि यह संस्कार यात्रा आठ शाखाओं के साथ चेन्नई शहर में अपनी प्रभावशाली उपस्थिति दर्ज करवा रही है। वर्ष 2025-26 की अर्द्ध वार्षिक परीक्षा का सफल आयोजन रविवार दिनांक 27 जुलाई 2025 को संपन्न हुआ, जिसमें लगभग 600 बालक-बालिकाओं ने भाग लेकर देव गुरु धर्म के प्रति दृढ़ श्रद्धा का परिचय दिया हैं |
उन्होंने बताया कि इस प्रेरणादायक आयोजन की सफलता का श्रेय सभी आठ शाखाओं के समर्पित अध्यापकों, सेवाभावी कर्मठ कार्यकर्ताओं एवं सभी अध्यनरत्त बालक बालिकाओं को जाता है | “संस्कारों की यह मशाल ऐसे ही जलती रहे — यही गुरु भगवन्तों का सभी को आशीर्वाद है,यही हमारा प्रयास है।” Wings to Fly विंग्स टू फ्लाई केवल एक पाठशाला नहीं,एक धार्मिक व नैतिक संस्कार आंदोलन है — जो अगली पीढ़ी को धर्म, अनुशासन और आत्मबल से सशक्त कर रहा है |
श्रावक संघ तमिलनाडु के निवर्तमान कार्याध्यक्ष आर नरेन्द्रजी कांकरिया ने श्री जैन रत्न युवक परिषद् तमिलनाडु के शाखा प्रमुख संदीपजी ओस्तवाल कार्य उपप्रमुख वीरभ्राता वीरपुत्र अभयजी सुराणा सचिव मनोजजी कवाड व शिविर समिति के संयोजक भरतजी बागमार सुनीलजी ओस्तवाल व वीर पौत्र करणजी कांकरिया सहित आठों केन्द्र के समस्त युवा कार्यकर्तागण व प्रशिक्षण सेवाओं के लिए सभी अध्यापकों को साधुवाद ज्ञापित किया |
“संस्कारों की यह मशाल ऐसे ही जलती रहे — यही गुरु भगवन्तों का सभी को आशीर्वाद है,यही श्री जैन रत्न युवक परिषद् तमिलनाडु का प्रयास है |” विंग्स टू फ्लाई केवल एक पाठशाला नहीं,एक धार्मिक व नैतिक संस्कार आंदोलन है — जो भावी पीढ़ी को धर्म,अनुशासन, संकल्प व आत्मबल से सशक्त कर रहा है |