Share This Post

Featured News / Featured Slider / Khabar

श्री जैन रत्न हितैषी संघ-तमिलनाडु द्वारा गणितज्ञ डॉ. अनुपम का सम्मान

श्री जैन रत्न हितैषी संघ-तमिलनाडु द्वारा गणितज्ञ डॉ. अनुपम का सम्मान

भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय की योजना भारतीय ज्ञान परंपरा के अंतर्गत स्थापित जैन गणित केन्द्र, इंदौर के मुख्य अन्वेषक डॉ. अनुपम जैन का चेन्नई में आगमन पर शुक्रवार को श्री जैन रत्न हितैषी श्रावक संघ तमिलनाडु द्वारा सम्मान किया गया | श्रावक संघ के कार्याध्यक्ष आर. नरेन्द्र कांकरिया ने डॉ. जैन और उनकी पत्नी निशा का शॉल,हार और उपहार से सम्मान किया और बताया कि विश्व मैत्री सेवा सम्मान,जैन आगम मनीषी अवार्ड,शास्त्री परिषद जरनिलश्म व तीर्थंकर ऋषभ देव अवार्ड,अहिंसा इंटरनेशनल जरनिलश्म वागीश्वरी अवार्ड,आचार्य योगेंद्र सागर मेमोरियल अवार्ड आदि अनेक पुरस्कारों से पुरस्कृत व्यक्तित्व का सम्मान करते हुए जैन समाज गौरान्वित हैं |

साहित्यकार डॉ. दिलीप धींग ने डा जैन को साहित्य भेंट किया और परिचय देते हुए कहा कि डा जैन ने पन्द्रह विज्ञान व गणित संबंधित अति उपयोगी पुस्तके लिखी हैं व अनेक लेख लिखे हैं व जिनशासन मे महत्वपूर्ण योगदान हैं | विद्वान गुणी का सम्मान करना सौभाग्य की बात होती है |

इस अवसर पर श्री वर्धमान स्थानकवासी जैन महासंघ तमिलनाडु के अंतर्गत गतिमान जैन दर्शन और विज्ञान व्याख्यानमाला के संयोजक एल. नेमीचंद सिंघवी और रिखबचंद पुनमिया भी उपस्थित थे |

Share This Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may use these HTML tags and attributes: <a href="" title=""> <abbr title=""> <acronym title=""> <b> <blockquote cite=""> <cite> <code> <del datetime=""> <em> <i> <q cite=""> <s> <strike> <strong>

Skip to toolbar