श्री जैन रत्न युवक परिषद् तमिलनाडु के अंतर्गत स्वाध्याय भवन, साहूकारपेट शाखा विंग्स टू फ्लाई संस्कारीय शिविर का वार्षिकोत्सव सम्पन्न
चेन्नई : श्री जैन रत्न युवक परिषद् तमिलनाडु के अंतर्गत स्वाध्याय भवन,साहूकारपेट की विंग्स टू फ्लाई शाखा का रविवारीय नैतिक व धार्मिक संस्कारीय शिविर का वार्षिकोत्सव बादलचन्द सायरचन्द चोरडिया विद्यालय साहूकारपेट में सम्पन्न हुआ |
शिविर में शिक्षण प्राप्त करने वाले बालक-बालिकाओं ने नाटक,गीतिकाओं,संगीतमय आदि विभिन्न रुप से मंत्र मुग्ध कर देने वाली प्रस्तुति दी |
पूर्व छात्र वर्तमान में शिक्षक वी निखिलजी कांकरिया ने सुन्दर रुप से हृदयस्पर्शी भाव रखते हुए जानकारी दी कि इस वर्ष नौ बालको व एक बालिका ने संशोधित प्रतिक्रमण कंठस्थ करते हुए पांच बार प्रतिक्रमण करवाया!
शिक्षक दीपकजी श्रीश्रीमाल द्वारा रचित संदेशा आया हैं,सिद्धो ने बुलाया हैं गीतिका पर छात्रों ने भावभरी प्रस्तुति दी |
वार्षिकोत्सव का सुन्दर संचालन परिषद् के उपाध्यक्ष श्री भरतजी बागमार व नाट्य आदि विभिन्न प्रस्तुति का संचालन सुश्री ध्रुवीजी खारीवाल व सुश्री दिशिताजी बाफना ने किया |
युवक परिषद् के शाखा प्रमुख संदीपजी ओस्तवाल ने शिविर के संचालन में सभी सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया | परिषद् के कार्य प्रमुख श्री अभयजी सुराणा ने गत वर्ष की रिपोर्ट पेश करते हुए उपलब्धियों पर प्रकाश किया |
श्री जैन रत्न हितैषी श्रावक संघ तमिलनाडु के पूर्व कार्याध्यक्ष आर नरेन्द्रजी कांकरिया ने शिविरार्थियों के उत्साहवर्धन रुप में संबोधित करते हुए बालक-बालिकाओं को प्राप्त अवसर का लाभ उठाने का कहा व शिक्षक व अभिभावक गण को साधुवाद ज्ञापित किया |
वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में श्री जैन रत्न हितैषी श्रावक संघ तमिलनाडु के कोषाध्यक्ष अम्बालालजी कर्णावट,आर नरेन्द्रजी कांकरिया श्रावक रत्न गौतमचन्दजी बागमार, वीरेन्द्रजी कांकरिया युवक परिषद् तमिलनाडु के उपाध्यक्ष पवनजी छाजेड़ के संग बालक-बालिकाओं व उनके अभिभावकों की उपस्थिति प्रमोदजन्य रही |
सभी शिक्षकगण व विभिन्न कक्षाओं में प्रथम द्वितीय स्थान प्राप्त व सर्वाधिक उपस्थिति वाले बालक- बालिकाओं व विंग्स टू फ्लाई शिविर के संयोजकगण, कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया | वार्षिकोत्सव कार्यक्रम की जानकारी युवक परिषद् धार्मिक शिविर समिति के संयोजक करण कांकरिया ने दी |








