,।श्री वर्धमान स्थानकवासी जैन संघ कम्मनहल्ली अध्यक्ष: विजयराज चुत्तर, मंत्री: हस्तीमल बाफनाl
श्री वर्धमान स्थानकवासी जैन संघ कम्मनहल्ली में प.पू. धैर्याश्रीजी म.सा. ने रक्षाबंधन पर्व क्यों मनाया जाता है इसका महत्व बताया। जीवो की सदा रक्षा करो। रक्षा करना हमारा परम धर्म है। यह त्यौहार सभी कोई मनाते हैं। बहुत ही सुंदर एवं मार्मिकता के साथ में बताया। साथ ही विधि विधान के साथ रक्षाबंधन पर्व हर्षोल्लास एवं धूमधाम से मनाया।
कर्नाटक तप चंद्रिका प. पू. आगमश्रीजी म.सा. में भी महत्व बताया। संयमी आत्माओं के रक्षा का भार आप सभी को सौपा है। मंत्रोपचार के साथ व्यवस्थित ढंग से मंत्र उपचार के साथ व्यवस्थित ढंग से राखी बन्धवाई गई। धैर्याश्रीजी म. सा,के सांसारिक भाई भाभी एवं बहन बहनोइ जालना से पधारे। अध्यक्ष विजयराज चुत्तर तथा कांतिलाल सकलेचा ने स्वागत किया। संचालन मंत्री हस्तीमल बाफना एवं सुधीर सिंघवी ने किया।