श्री सिवांची मद्रास जैन संघ, चेन्नई के द्वारा आज गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर श्री सीवांची जैन भवन की शीर्ष मंजिल पर ध्वजारोहण कर तिरंगे को राष्ट्रगान द्वारा सलामी दी गई।
श्री सिवांची मद्रास जैन संघ के उपाध्यक्ष श्री ओटमलजी श्रीश्रीमाल ने आज के समारोह की अध्यक्षता की और गणतन्त्र दिवस की देशवासियों एवं समाज के सदस्यो को खूब खूब बधाई संप्रेषित की। राष्ट्रगान को सम्मुचारित किया श्रीमति चंद्राकला मूनोत ने।
अल्पाहार पश्चात देशभक्ति का सांस्कृतिक रंगारंग कार्यक्रम समाज के कलाकारो द्वारा संप्रेषित किया गया।इस सुनहरे कार्यकर्मों में करीब 10 युवक युवतियों ने शिरकत की। श्रीमती चंद्रकला मुनोथ, श्री गौतमचंद तातेड, सुश्री इशिता संकलेचा, श्री राहुल चोपड़ा, Dr श्रीमती अरूणा मुनोथ, श्री जयन्तिलाल चोधरी, श्रीमती मिलन चोपड़ा, सुश्री निशी छाजेड़, सुश्री प्रेक्षा सालेचा एवम सुश्री हिनल ललवानी आदि कलाकारो ने भाग लिया।
कार्यक्रम का सफल संचालन संघ के मंत्री श्री अशोककुमार खतंग द्वारा किया। सहमंत्री श्री राजकुमार संकलेचा के अथक परिश्रम से कार्यक्रम अति उत्साहजनक रहा एवं संघ सदस्यों की अच्छी उपस्थिति रही।
स्वरुप चन्द दाँती
प्रचार प्रसार प्रभारी
श्री जैन श्वेताम्बर तेरापंथी सभा, चेन्नई
- 1 2



