Share This Post

Featured News / Featured Slider / Khabar

उप प्रवर्तक श्री पंकज- वरूण गुरूदेव का होली पर महामंगलपाठ सोमवार को आवड़ी श्रीसंघ में 

उप प्रवर्तक श्री पंकज- वरूण गुरूदेव का होली पर महामंगलपाठ सोमवार को आवड़ी श्रीसंघ में 

गुरू पदम अमर कुल भूषण सेवा सुमेरू उप प्रवर्तक श्री पंकज मुनि जी म. सा. के परम पावन सान्निध्य में ओजस्वी प्रवचनकार दक्षिण सूर्य डॉ. श्री वरूण मुनि जी म. सा. अमर शिष्य की पंच दिवसीय मौन साधना के साथ श्री एस. एस. जैन संघ, आवड़ी के तत्वावधान में 6 मार्च सोमवार को प्रातः 9 बजे से विशेष प्रवचन एवं महामंगलपाठ कार्यक्रम के रूप में आयोजित किया जा रहा है।

उपरोक्त जानकारी देते हुए श्रीसंघ के पदाधिकारियों ने बताया कि पूज्य उप प्रवर्तक श्री पंकज मुनि जी म. सा. आदि संतवृंदों का हमारी धर्म नगरी आवड़ी में चैन्नई का भव्य ऐतिहासिक चातुर्मास संपन्न कर यहां पदार्पण हुआ है, हमारा संघ सौभाग्यशाली है कि हमें ऐसे महापुरुषों की पावन निश्रा में होली चौमासी पक्खी पर्व की पावन आराधना के अवसर पर ये विशेष आयोजन का सुअवसर प्राप्त हुआ है।

ओजस्वी वक्ता डॉ. श्री वरूण मुनि जी म. सा. ने फरमाया कि वर्षभर में प्रमुख रूप से तीन चातुर्मासिक पर्व होते हैं । होली चौमासी पर्व का अपना एक विशेष महत्त्व है। इस दिन पौषध, उपवास, आयंबिल, एकाशन, ब्यासन तप की आराधना व अधिक से अधिक जप साधना करें।

मधुर वक्ता मुनिरतन श्री रूपेश मुनि जी म. सा. ने बताया कि पूज्य गुरुदेव श्री के मुखारविंद से प्रवचन सभा में पधारे सभी श्रावक- श्राविकाओं को होली पर्व का संदेश व विशेष मंगलपाठ श्रवण करने का सौभाग्य प्राप्त होगा ।

विद्याभिलाषी श्री लोकेश मुनि जी म. सा. ने बताया कि पूज्य गुरूदेव पांच दिन की विशेष मौन-जप-ध्यान साधना में तल्लीन हैं। इसी के साथ सामायिक दिवस की भी भव्य आराधना होगी।

आवड़ी श्रीसंघ के समस्त पदाधिकारी एवं सदस्यगणों ने सकल श्रीसंघ से आह्वान किया है कि पंजाब से लगभग 9 हजार किलोमीटर की पद यात्रा कर पूज्य गुरू भगवन्त हमारी इस धर्म नगरी में पधारे हैं तो 6 मार्च को आप सभी सकल श्रीसंघ अधिक से अधिक संख्या में जैन स्थानक के प्रांगण में पधारें और सामायिक एवं जाप के द्वारा पूज्य गुरू भगवन्त को अपनी सुमनांजली अर्पित करने का प्रयास करें ।

इस अवसर पर साहुकारपेट, ओटेरी – कोसापेट, विलिवाकम, एम. एम. डी. ए. कॉलोनी, चैन्नई, अम्बत्तूर, पटाभिराम, तिरूवल्लर, आरकोणम, कड़म्मबाकम, पेरयम्मवाकम्म आदि क्षेत्रों से भी श्रध्दालुजनों के पधारने की संभावना व्यक्त की जा रही है।

Share This Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may use these HTML tags and attributes: <a href="" title=""> <abbr title=""> <acronym title=""> <b> <blockquote cite=""> <cite> <code> <del datetime=""> <em> <i> <q cite=""> <s> <strike> <strong>

Skip to toolbar