चेन्नई में बेसिन वाटर वर्क्स स्ट्रीट में स्थित स्वाध्याय भवन में साध्वीप्रमुखा महासतीजी श्री प्रभावतीजी म.सा के जयपुर में देवलोकगमन हो जाने पर श्रदांजलि अर्पित करते हुए श्री जैन रत्न हितैषी श्रावक संघ तमिलनाडु के पूर्व कार्याध्यक्ष आर नरेन्द्रजी कांकरिया ने कहा कि साध्वीरत्ना प्रभावतीजी म. सा शान्त क्रांति संघ के आचार्य पूज्यश्री विजयराजजी म.सा की आज्ञानुवर्तिनी सुशिष्या थी | महाश्रमणीरत्ना शासन प्रभाविका,परम विदुषी साध्वी श्री प्रभावतीजी म.सा. के जयपुर में शुक्रवार को रात्रि में देवलोकगमन हो जाने पर जिनशासन में बहुत बड़ी क्षति हुई हैं | 53 वर्षों पूर्व साध्वीप्रमुखा प्रभावतीजी म. सा ने अपने माता भंवरी देवीजी पिता जतनमलजी सोनावत व भाई विजयराजजी के संग कुल 12 आत्माओं ने भीनासर- गंगाशहर में समता विभूति आचार्य पूज्यश्री नानालालजी म.सा के मुखारविन्द से 15 फरवरी 1973 को एक साथ दीक्षा ली थी | आपका अन्तिम चातुर्मास पिछले वर्ष 2025 में जयपुर के तिलकनगर में आचार्य भगवन्त पूज्यश्री विजयराजजी म.सा की सेवा में हुआ था | आप परम विदुषी व्याख्यात्री साध्वी थे | आपने पुर्ण चेतना मे संलेखना करते हुए संथारा ग्रहण किया | महान पुण्यात्मा प्रभावतीजी म.सा आचार्य भगवन्त पूज्यश्री विजयराजजी म.सा के बहन म.सा थे ।
पुण्य आत्मा अपने परम लक्ष्य मोक्ष को प्राप्त करे ऐसी मंगल भावनाएं करते हुए श्रदांजलि रुप में उपस्थित स्वाध्यायीगण गौतमचन्दजीयू मुणोत इंदरचंदजी कर्णावट पदमचन्दजी श्रीश्रीमाल दीपकजी श्रीश्रीमाल योगेशजी श्रीश्रीमाल हितेनजी कोठारी रुपराजजी सेठिया जे. कमलजी चोरडिया लीलमचन्दजी बागमार उच्छबराजजी गांग आदि ने चार लोगग्स के पाठ का ध्यान किया | बालक हितेनजी कोठारी ने मंगल पाठ किया |