Share This Post

Featured News / Featured Slider / Khabar

महावीर इंटरनेशनल चेन्नई नार्थ टाउन सेन्टर की वार्षिक आम सभा दिनांक 26-3-2023, रविवार को विल्ला 7, नार्थ टाउन में रखी गई।

प्रार्थना के पश्चात चेयरमैन शांतिलाल मुथा ने सभी का स्वागत किया। सचिव रमेश नाहटा ने संस्था की पिछले एक वर्ष की गतिविधियों पर प्रकाश डाला। कोषाध्यक्ष बुधप्रकाश डोसी ने आय व्यय का ब्यौरा दिया।

तत्पश्चात सभी दानदाताओं का सम्मान माला व सॉल से किया गया। सलाहकार ज्ञानचंद जी कोठारी को तमिलनाडु की सबसे प्रतिष्ठित राजस्थानी एसोसिएशन तमिलनाडु के संयुक्त सचिव के रूप में चुने जाने पर माला व सॉल से सम्मानित किया गया।

श्री दिलखुश जी धोका को महावीर इंटरनेशनल चेन्नई नार्थ टाउन का सर्वसम्मति से 2023-25 दो वर्ष के लिए चेयरमैन चुना गया। धोका जी ने कहा कि आप सबके सहयोग से संस्था में अधिक से अधिक मानव सेवा व समाज सेवा करेंगे। संस्था नई ऊंचाइयों को छुएगी। अंत में सचिव रमेश नाहटा ने सभी का आभार व्यक्त किया।

Share This Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may use these HTML tags and attributes: <a href="" title=""> <abbr title=""> <acronym title=""> <b> <blockquote cite=""> <cite> <code> <del datetime=""> <em> <i> <q cite=""> <s> <strike> <strong>

Skip to toolbar