राजस्थानी एसोसिएशन तमिलनाडु द्वारा राजस्थान रत्न के सुभाषचंद रांका प्रस्तुति “राजस्थानी ओलिम्पयाड” तथा पावर्ड बाय राजस्थान रत्न मोहन गोयंका फाउंडेशन के अंतर्गत खो खो व कबड्डी प्रतियोगिता 4 अगस्त रविवार को DG वैष्णव कालेज में सफलतापूर्वक संपन्न हुई।
स्वागत भाषण अध्यक्ष प्रवीण टाटिया ने दिया। ओलंपियाड चेयरमैन डॉ अशोक जे मुंदड़ा ने राजस्थानी ओलम्पियाड के बारे में जानकारी दी। मुख्य अतिथि श्री सुलेख जैन, आईआरएएस (उप वित्त सलाहकार एवं मुख्य प्रशासनिक अधिकारी दक्षिण रेलवे) तथा विशिष्ट अतिथि तमिलनाडु क्रिकेट टीम के बालींग कोच एडवार्ड केन्नडी ने शुभारंभ किया। अतिथि का सम्मान शाल व स्मृति चिन्ह से पुर्वाध्यक्ष मोहनलाल बजाज, चेयरमैन अशोक मुंदड़ा ने किया। प्रकाश सेठिया खो खो टूर्नामेंट के समन्वयक ज्ञानचंद कोठारी और नाकोडा मार्बल कब्बडी प्रीमियर लीग के समन्वयक नवनीत दमानी ने मोर्चा संभाला।
सह सचिव अजय नाहर ने रजत की गतिविधियों के बारे में बताया। खो खो लड़को में चंदाबाई पगारिया स्कूल, पेरम्बूर – प्रथम विजेता तथा द्वितीय जवंतराज तेजराज स्कूल, साहुकारपेट एवं खो खो लड़कीयों में प्रथम विजेता चंदाबाई पगारिया स्कूल, पेरम्बूर, तथा द्वितीय जवंतराज तेजराज सुराणा स्कूल, साहुकारपेट रहीं।
वीजेता टीम को ट्राफी व मेडल व सेर्टिफिकेट सुभाषचंद रांका, अध्यक्ष प्रवीण टाटिया व महासचिव हेमंत दुगड ने प्रदान किया। कबड्डी में प्रथम विजेता ए जी जैन हायर सैकेण्डरी स्कूल तथा द्वितीय विजेता तेरापंथ जैन विद्यालय साहुकारपेट रहीं। ट्राफी के सहयोगी महावीरचंद रमेश दरडा थे। अजीत नागोरी, राजेन्द्र बेताला ने सभी टीमों का पंजीकरण कीया।
कोचेयरमैन मदन राठी, नीर्मल नाहटा, दौलतराज बाँटीया, गौतमचंद नाहर, शांतिलाल कांकरिया, इंदरचंद छाजेड, महेन्द्र कुंकुलोल, गणपत कोठारी, रेखा सींघी, कांता बिसानी का सहयोग सराहनीय रहा। को-चेयरमैन अनुराग महेश्वरी ने धन्यवाद ज्ञापन किया।


