Share This Post

Featured News / Featured Slider / Khabar

धर्म सभा का आयोजन

धर्म सभा का आयोजन

आज परम श्रद्धेय श्रमण संघीय द्वितीय पट्टधर आचार्य सम्राट पूज्य श्री आंनद ऋषि जी महाराज की जन्म जयंती के उपलक्ष्य में उप प्रवर्तक पूज्य गुरुदेव श्री पीयूष मुनि जी महाराज आदि ठाणा एवं प्रतिभा पुंज गुरूणी श्री अनीता जी महाराज आदि ठाणा के पावन सान्निध्य में धर्म सभा का आयोजन जैन स्थानक गुड़ मंडी जालंधर में किया गया।

सर्वप्रथम मंगलाचरण से सभा का शुभारंभ सेवा भावी श्री अभिनव मुनि जी महाराज ने किया। तदोपरांत मधुर व्याख्यानी श्री पूजा जी महाराज ने आचार्य भगवन के जीवन पर प्रकाश डाला। उप प्रवर्तक पूज्य गुरुदेव श्री पीयूष मुनि जी महाराज ने सारगर्भित पावन प्रवचन फ़रमाया।

मंच संचालन जैन सभा मंत्री मुस्कान जैन ने किया। एस एस जैन बिरादरी आत्म गद्दी लुधियाना सह मंत्री दीपांशु जैन ने गुरू चरणों में अपने भाव रखे।

इस अवसर पर एस जैन सभा रजि जालंधर प्रधान सतपाल जैन, धार्मिक कमेटी चेयरमैन अमित जैन, मंत्री नीरज जैन, जलपान प्रमुख सुरेंद्र जैन, ऐजकेशनल सोसायटी चेयरमैन अरूण जैन कसूर वाले, महामंत्री अजय जैन, श्री पार्वती जैन स्कूल चेयरमैन राकेश जैन बब्बी, हेल्पिंग फंड कमेटी चेयरमैन राहुल जैन, कार्यकारिणी सदस्य नरेश जैन टांडे वाले, अनूप जैन इत्यादि गणमान्य सदस्य उपस्थित थे।

Share This Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may use these HTML tags and attributes: <a href="" title=""> <abbr title=""> <acronym title=""> <b> <blockquote cite=""> <cite> <code> <del datetime=""> <em> <i> <q cite=""> <s> <strike> <strong>

Skip to toolbar