Sagevaani.com /चेन्नई : तेरापंथ जैन विद्यालय पट्टालम, चेन्नई में 75वाँ गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ ईश वंदना के साथ किया गया। मुख्य अतिथि व विद्यालय कार्यकारिणी के सदस्यो द्वारा राष्ट्रीयध्वज फहराया गया। प्रधानाचार्या श्रीमती आशा क्रिस्टी ने स्वागत स्वर प्रस्तुत करते हुए गणतंत्र दिवस की मंगल बेला पर छात्रों को देश की आजादी के मायने समझाये। हिन्दी, तमिल, अंग्रेजी तीनों भाषाओं में बच्चों ने भाषण दिया। सालभर विभिन्न प्रतियोगिता में अव्वल आए छात्रों को पारितोषिक किया गया। महासंवाददाता श्री संजय भंसाली ने मुख्य अतिथि की महत्वपूर्ण सेवाओं के बारे में व्यक्त किया।
इसके पश्चात मुख्य अतिथि डॉ वी जानकी ज्वाइंट कमिश्नर जी एस टी तमिलनाडु ने 75 वें गणतंत्र दिवस पर छात्रों को सम्बोधित करते हुए कहा कि किस तरह छात्र जो देश की युवापीढी हैं, वें अपने देश की आजादी को अक्षुण्ण बनाए रखे व एक खुशहाल जीवन समाज व राष्ट्र को समर्पित कर सके। प्राइमरी इंचार्ज श्रीमती युवरानी ने धन्यवाद ज्ञापित किया। बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति की गई। इस अवसर पर जनरल सेकेट्री श्री रेख धोका, ज्वाइन सेकेट्री श्री कमलेश नाहर, कोषाध्यक्ष गौतमचंद समदरिया, महासंवाददाता श्री संजय भंसाली, एससीसी श्री प्रमोद गादिया व अन्य गणमान्य सदस्य उपस्थित थे।
समाचार सम्प्रेषक : स्वरूप चन्द दाँती



