सनातन धर्म विद्यालय के प्रांगण में 77 वाँ गणतंत्र दिवस, विद्यालय प्राचार्या श्रीमती एस लता, मुख्य अतिथि विद्यालय की पूर्व छात्रा सी ए संजना आर , विद्यालय कोषाध्यक्ष और खेल समन्वयक श्री सुनील डागा , विद्यालय पाठ्येतर गतिविधि समन्वयक श्री गिरी बागडी , सुश्री श्रवन्ति, अध्यापिकाओं , अभिभावकों और विद्यालय की छात्राओं ने बड़े हर्षोल्लास के साथ गणतंत्र दिवस मनाया I
कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन और प्रार्थना के साथ हुआ। मुख्य अतिथि का परिचय के साथ स्वागत किया गया I मुख्य अतिथि द्वारा ध्वजारोहण किया गया तत्पश्चात कार्यक्रम की प्रस्तुति की गई I छात्राओं ने हिंदी अंग्रेज़ी और तमिल भाषा में राष्ट्र निर्माण में भारतीय युवाओ की भूमिका पर अपने विचारों को प्रेषित किया I मुख्य अतिथि विद्यालय की पूर्व छात्रा सी ए संजना आर ने छात्राओं को प्रोत्साहित करते हुए अपने विचार व्यक्त किये। धन्यावाद भाषण और राष्ट्र गान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ I


