Share This Post

Featured News / Featured Slider / Khabar

महिलाओं को श्री रत्न अवार्ड से सम्मानित किया गया

महिलाओं को श्री रत्न अवार्ड से सम्मानित किया गया

राजस्थान पत्रिका एवं एक्ष्नोरा इंटरनेशनल के संयुक्त तत्वावधान में चल रहे हरित प्रदेश अभियान द्वारा आज अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर एक्ष्नोरा नॉर्थ महिला विंग द्वारा अरिहंत मैजेस्टिक टावर कोयमबेदु में हरित प्रदेश अभियान में सहयोग करने वाली अलग अलग एरिया की 10 महिलाओं को श्री रत्न अवार्ड से सम्मानित किया गया। वृक्षारोपण एवं पौधे वितरण किए गए।

इस मौके पर मुख्य अतिथि एक्ष्नोरा इंटरनेशनल के फाउंडर चेयरमैन M B निर्मल, डॉक्टर मुथु कुमार डिपार्टमेंट ऑफ एनवायरमेंट एंड क्लाइमेट चेंज प्रोग्राम ऑफिसर गवेनमेंट ऑफ तमिलनाडु, मुख्य अतिथि द्वारा सभी महिलाओं को अवार्ड दिए गए। इस मौके पर एक्ष्नोरा नॉर्थ महिला विंग की महा सचिव मंजू गांधी ने कहा जेसे एक नन्हें बच्चे की परवरिश करते हैं उसी प्रकार इन पौधों की रक्षा करनी चाहिये, खाना, पानी के बिना कुछ समय तक रह सकते है मगर ऑक्सीजन के बिना नहीं रह सकते पेड़ हमें चीतल छाया, फ्रूट्स, बारिस, आयुर्वेदिक जडीबुटी इत्यादि देते हैं, इस लिए ज्यादा से ज्यादा पौधे लगा कर देश को हरा भरा वातावरण में बदलना हमारा कर्तव्य है।

सभी महिलाओं ने आश्वासन दिया कि इस अभियान में पूरा सहयोग देकर दो दो पौधे अवश्य लगाएगी, इस अवसर पर करीब एक सो पौधे वितरण किए गए। इस मौके पर नौर्थ चेन्नई सचिव फतेहराज जैन ने कहा सहनशक्ति स्त्री में होती हैं, चाहे घर हो, परिवार हो एवं समाज हो, सब जगह स्त्री के बिना कही भी काम नही चलता। उन्होंने कहा स्त्री में तीन ताकत होती है – एक्सेप्ट, एडजस्टमेंट और अचिव।

कुछ प्रतिकूल अनुकूल प्रशिक्षित आति है, उसमें स्त्री मनस्थिति से एक्सेप्ट करती है और फिर धीरे-धीरे एडजस्टमेंट करती है और फिर अर्चिव करती है। इस मौके पर एक्ष्नोरा के गोविंदराज, ऊषा, विश्वनाथ, दीपक, तमिलमनी, वसुंधरा, सारथी, प्रिय जेमिमा, राजगुरु एवं कई महिलाओं ने भाग लिया।

Share This Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may use these HTML tags and attributes: <a href="" title=""> <abbr title=""> <acronym title=""> <b> <blockquote cite=""> <cite> <code> <del datetime=""> <em> <i> <q cite=""> <s> <strike> <strong>

Skip to toolbar