परम श्रद्धेय उप प्रवर्तक पूज्य गुरुदेव श्री पीयूष मुनि जी महाराज आदि ठाणा एवं प्रतिभा पुंज गुरूणी श्री अनीता जी महाराज आदि ठाणा के पावन सान्निध्य में महापर्व पर्यूषण के प्रथम दिन धर्म सभा का आयोजन जैन स्थानक गुड़ मंडी जालंधर में किया गया। सर्वप्रथम मंगलाचरण से सभा का शुभारंभ सेवाभावी श्री अभिनव मुनि जी महाराज ने किया। तदोपरांत ओजस्वी वक्ता श्री संयमेश मुनि जी महाराज ने अंतकृतदसांग सूत्र वाचनी का शुभारंभ किया।
मधुर व्याख्यानी श्री पूजा जी महाराज ने भजन प्रस्तुत किया। उप प्रवर्तक श्री पीयूष मुनि जी महाराज ने राष्ट्र संत वरिष्ठ उपाध्याय वाचना आचार्य भगवन श्री मनोहर मुनि जी महाराज की 97 जन्म जयंती पर उनके जीवन पर प्रकाश डाला।
मंच संचालन जैन सभा मंत्री मुस्कान जैन ने किया।कृष्ण चौदस के उपलक्ष्य में विशेष पाठ फ़रमाया। सभी को प्रसाद स्वरूप प्रभावना भी वितरित की गई।इस अवसर पर रमन जैन भोलू शाह परिवार, एस एस जैन सभा रजि प्रधान सतपाल जैन, उपाध्यक्ष अनिल जैन, पूर्व प्रधान विमल प्रकाश जैन, महामंत्री उष्ण जैन, कोषाध्यक्ष सुमत प्रकाश जैन, धार्मिक कमेटी चेयरमैन अमित जैन, ऐजकेशनल सोसायटी चेयरमैन अरूण जैन, जलपान प्रमुख सुरेंद्र जैन इत्यादि सैंकड़ों श्रावक श्राविकाएं उपस्थित थे।