राजाजीनगर संघ के सदस्यों द्वारा सात दिवसीय गुरु दर्शन यात्रा में सूरत में विराजित आचार्य डॉ शिवमुनि, दिल्ली में विराजित उपाध्याय रविंद्रमुनि, उपाध्याय रमेशमुनि, उपाध्याय राजेंद्रमुनि, उत्तर भारतीय प्रवर्तक सुभद्रमुनि, सोजत में विराजित प्रवर्तक सुकनमुनि, भीम में विराजित उप प्रवर्तक विनयमुनि एवं गौतममुनि गुणाकर, रानीया में विराजित सलाहकार दिनेशमुनि, शर्दूलगढ़ में विराजित सुमतिमुनि एवं तप सिद्ध योगिनी साध्वी सुमित्रा, मुंबई में विराजित साध्वी कुमुदलता, उदयपुर में विराजित साध्वी संयमलता, साध्वी उमरावकंवर, सूरत में विराजित साध्वी इन्दुप्रभा, साध्वी मनीषा व अन्य साधु साध्वीवृन्द के दर्शन का लाभ लिया।
इस अवसर राजाजीनगर संघ से महामंत्री नेमीचंद दलाल, पूर्व उपाध्यक्ष शांतिलाल चाणोदिया, किशोरकुमार दलाल, पूर्व मंत्री ज्ञानचंद लोढ़ा व अन्य उपस्थित रहे।