Share This Post

Featured News / ज्ञान वाणी

घर परिवार में हो प्रमोद भावना का विकास : साध्वी अणिमाश्री

समणीवृंद का स्वागत समारोह
 

श्री जैन श्वेतांबर तेरापंथ धर्म संघ के ग्यारहवें अधिशास्ता आचार्य महाश्रमणजी की विदुषी शिष्या साध्वी अणिमाश्रीजी के सान्निध्य में माधावरम् स्थित आचार्य महाश्रमण जैन पब्लिक स्कूल के प्रांगण में गुरु चरणों से आगत, श्रेणी आरोहण के लिए उधत समणी निर्देशिका शीलप्रज्ञाजी एवं समणी कांतिप्रज्ञाजी का प्रशासनिक नियमों के अनुरूप स्वागत समारोह आयोजित हुआ।   

साध्वी अणिमाश्री ने अपने प्रेरणादायी उद्बोधन में कहा कि हम बड़े सौभाग्यशाली हैं कि हमें मर्यादित, अनुशासित एवं एक आचार्य की आज्ञा में चलने वाला कल्पतरु तुल्य धर्मसंघ मिला है। यशस्वी, तेजस्वी, वर्चस्वी आचार्य श्री महाश्रमणजी की अनुशासना में तेरापंथ धर्म संघ चहुंमुखी विकास कर रहा है।

अहिंसा यात्रा के सारथी आचार्य महाश्रमणजी अपनी साहसिक यात्रा के द्वारा धरती पर नई ऊर्जा का संचार कर रहे हैं। ऊर्जा के अक्षयस्रोत आचार्य महाश्रमणजी से ऊर्जा लेकर समणीजी यहां आए हैं। गुरुदेव की संदेशवाहिका के रूप में हम आपका स्वागत करते हैं। समणीजी ने हमारे प्रति प्रमोदभावना व्यक्त की। वो गुण हमारे भीतर और पुष्ट बने। अगर घर परिवार में प्रमोदभावना वृद्धिंगत हो जाए तो अनेक समस्याओं का समाधान हो सकता है।   

साध्वी सुधाप्रभा ने कहा समणी शीलप्रज्ञा एवं समणी कांतिप्रज्ञा समण श्रेणी की विशिष्ट, वरिष्ठ समणीयाँ हैं। इन्होंने समण श्रेणी में अनेकों प्रभावी यात्राएं कर धर्म संघ की प्रभावना की हैं।  समणी शीलप्रज्ञा ने कहा आज हम साध्वी अणिमाश्रीजी से नई शक्ति लेने आए हैं।

आपकी साधना – आराधना विशिष्ट हैं। लगता है अनेक सिद्धियां आपके भीतर समाहित हैं। आप अपनी साधना से हमें भी लाभान्वित करे ताकि हम हमारी संयम-जीवन की यात्रा और अधिक प्रभावशाली बन सकें। समणी कांतिप्रज्ञा ने कहा की साध्वीश्री के चरणो में आने का अलग ही आकर्षण है। आपका आभामंडल पावरफुल हैं।  नमस्कार महामंत्र से प्रारंभ इस कार्यक्रम में तेरापंथ महिला मंडल ने मंगलाचरण किया। साध्वी कर्णिकाश्री, साध्वी सुधाप्रभा, साध्वी समत्वयशा व साध्वी मैत्रीप्रभा ने सुमधुर स्वरलहरी के साथ स्वागत गीत प्रस्तुत किया।

श्री जैन श्वेतांबर तेरापंथी सभा अध्यक्ष श्री विमल चिप्पड़, तेरापंथ युवक परिषद् अध्यक्ष रमेश डागा, तेरापंथ प्रोफेशनल फोरम के अध्यक्ष सुरेश सकलेचा, तेरापंथ महिला मंडल अध्यक्षा श्रीमती शांति दुधोड़िया, स्कूल चेयरमैन श्री प्यारेलाल पितलिया ने स्वागत के उद्गार व्यक्त किए। कार्यक्रम का कुशल संचालन साध्वी श्री मैत्रीप्रभा ने किया।

            स्वरुप चन्द दाँती
          प्रचार प्रसार प्रभारी
श्री जैन श्वेताम्बर तेरापंथी सभा, चेन्नई

Share This Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may use these HTML tags and attributes: <a href="" title=""> <abbr title=""> <acronym title=""> <b> <blockquote cite=""> <cite> <code> <del datetime=""> <em> <i> <q cite=""> <s> <strike> <strong>

Skip to toolbar