चातुर्मास प्रवेश 7 जुलाई को
आचार्यश्री के चातुर्मास को लेकर तैयारियां चरम पर।
बाड़मेर, 5 जून। खरतरगच्छाचार्य श्री जिनपीयूषसागर सूरीश्वरजी म.सा. आदि ठाणा 6 का 2019 के सर्वमंगलमय वर्षावास को लेकर तैयारियां जोर-शोर से चल रही है।
चातुर्मास प्रबन्ध समिति के संयोजक अजयचंद बोथरा ने बताया कि सांवलिया पाश्र्वनाथ सम्मेतशिखरजी, 72 जिनालय मेडचल, अष्टापद तीर्थ, ऋजुबालिका तीर्थ प्रतिष्ठाचार्य, नमिऊण पाश्र्वनाथ तीर्थ, लब्धिनिधान पाश्र्व-मणिधारी तीर्थ व भगवान महावीर चंडकौशिक उपसर्ग स्थली जोगी पहाड़ी तीर्थ जीर्णोद्धार प्रेरक शासन प्रभावक मधुरभाषी आचार्य देेवेश श्री जिनपीयुषसागरसूरिजी म.सा आदि ठाणा 6 का पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता नगर में चातुर्मासिक नगर प्रवेश 7 जुलाई, रविवार को को गाजेबाजे व सामैया के साथ होगा।
चातुर्मास प्रबन्ध समिति के संयोजक अजयचंद बोथरा ने बताया कि चातुर्मास को भव्यता प्रदान करने के लिए विभिन्न समितियों का गठन करके उनके दायित्व उन्हें सौंप दिए गए कोलकाता खरतरगच्छ संघ के इतिहास में सर्वप्रथम खरतरगच्छ समुदाय के आचार्य का चातुर्मास कोलकाता संघ को प्राप्त होने से संघ में हर्ष एवं उल्लास का माहौल बना हुआ है एवं चातुर्मास प्रवेश को लेकर तैयारियां जोर-शोर से चल रही जो चरम पर है।
चातुर्मास के चार माह आध्यात्मिक प्रवचनों की अविरल गंगा बहेगी एवं त्याग, तप, आराधना की त्रिवेणी संगम होगा।
चातुर्मास की झलकियां चातुर्मास में प्रतिदिन प्रातः 8.45 बजे से 9.45 बजे तक पीयूष प्रवचन प्रवाह, प्रतिदिन स्वाध्याय 9.45 से 10.45 बजे तक व्हाट इस माय फाल्ट? (क्या कसूर मेरा?), प्रतिदिन सूर्यास्त के समय डू डू इट नाओ! (अब ही करो प्रतिक्रमण), 12 जुलाई को जैन जगत के प्रथम दादा गुरूदेव, युगप्रधान श्री जिनदतसूरिजी महाराज की 865वीं महाप्रयाण यात्रा निमिते गुणानुवाद सभा प्रत्येक रविवार 09.09 बजे से 11.09 बजे तक श्रावक-श्राविकाओं के लिए महावीर काॅलेज फाॅर बेसिक नाॅलेज, 15 अगस्त रक्षाबंधन या स्वधर्मी दिवस व उड़ान दी फ्रीडम आॅफ लिविंग, एवं शाश्वत पर्वाधिराज महापर्व, आचार्य श्री द्वारा नंदीश्वर द्वीप(52 जिनालय) एवं दीपावली पर्व पर जल मंदिर पावापूरी की संरचना, तीर्थ वंदना-पाप निकंदना आदि अनेकविध अभूत अनुष्ठान इत्यादि अनके कार्यक्रम इस चातुर्मास के दौरान सम्पन्न होगें।
चन्द्रप्रकाश छाजेड़, बाड़मेर 9024240624