Share This Post

Featured News / Featured Slider / Khabar

एकल अभियान – दक्षिण भारत संरक्षक प्रशिक्षण वर्ग संपन्न

एकल अभियान – दक्षिण भारत संरक्षक प्रशिक्षण वर्ग संपन्न

एकल अभियान दक्षिण भारत के अंतर्गत दिनांक 11 मार्च 2026 को चेन्नई स्थित गीता भवन में प्रभाग एवं संभाग स्तर का एक दिवसीय संरक्षक प्रशिक्षण वर्ग सफलतापूर्वक आयोजित किया गया। इस प्रशिक्षण वर्ग में नगर संगठन, ग्राम संगठन तथा सेवाव्रती कार्यकर्ताओं की सक्रिय सहभागिता रही।

कार्यक्रम में “एकल अभियान को जानो” विषय पर विस्तृत मार्गदर्शन प्रदान किया गया। इसमें अभियान के व्यापक स्वरूप, संगठनात्मक संरचना, एकल ग्राम संगठन की भूमिका, सेवाव्रती कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियों तथा आपसी समन्वय पर विशेष चर्चा की गई। साथ ही दक्षिण भारत क्षेत्र में चल रहे विभिन्न कार्यों की वर्तमान स्थिति एवं संरक्षक की महत्वपूर्ण भूमिका पर भी विस्तार से जानकारी दी गई।

इस अवसर पर मुख्य रूप से वन बन्धु परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री रमेश माहेश्वरी, एकल अभियान के केंद्रीय सह अभियान प्रमुख श्री दीप कुमार, प्रभाग 10 के अध्यक्ष श्री बालसुब्रमण्यन, दक्षिण भारत चेयरपर्सन वन बन्धु परिषद एवं प्रभाग संरक्षक श्रीमती लता मालपानी, तथा राष्ट्रीय महिला समिति की संरक्षक श्रीमती पुष्पा मूंधड़ा की गरिमामयी उपस्थिति रही।

चेन्नई चैप्टर के अध्यक्ष श्री शिव कुमार गोयंका के आतिथ्य में यह प्रशिक्षण वर्ग अत्यंत सुव्यवस्थित एवं सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इसके अतिरिक्त दक्षिण तमिलनाडु के संरक्षक प्रवीण टाटिया, सह संरक्षक गिरी बागड़ी-चेन्नई, डॉ. कृतिका – कोयंबटूर, गजानंद अग्रवाल – इरोड एवं श्रीमती रेनू मंत्री – कोच्चि , रामावतार रूंगटा, गोपीचंद सियाल, एवं FTS चैप्टर के पदाधिकारी भी इस वर्ग में उपस्थित रहे।

इस अवसर पर राष्ट्र को शिक्षित, समर्थ, स्वस्थ एवं सुरक्षित बनाने के लक्ष्य की दिशा में निरंतर कार्य करने की प्रेरणा प्राप्त हुई।

कार्यक्रम का मंच संचालन एवं समापन शांति मंत्र के साथ विनोद जैन द्वारा किया गया।

Share This Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may use these HTML tags and attributes: <a href="" title=""> <abbr title=""> <acronym title=""> <b> <blockquote cite=""> <cite> <code> <del datetime=""> <em> <i> <q cite=""> <s> <strike> <strong>

Skip to toolbar