Share This Post

Featured News / Featured Slider / ज्ञान वाणी

अहंकार छोड़ धर्म स्थानक में प्रवेश करे

अहंकार छोड़ धर्म स्थानक में प्रवेश करे

निमित्त के लिए उपाधान ( योग्यता- क्षमता) मज़बूत चाहिए! – साध्वी स्नेहाश्री जी का उद्बोधन। आकुर्डी- निगडी- प्राधिकरण श्री संघ के प्रावधान मे गुरुमॉं पु. चंद्रकला श्री जी, वाणी के जादुगर पु स्नेहाश्री जी म.सा. मधुर गायिका पु. श्रुत प्रज्ञाश्री म.सा. के सानिध्य मे गुरु आनंद जन्मोत्सव सप्त दिवसीय कार्यक्रम जारी है! आज “ आनंद-चालीसा” मंडल द्वारा आनंद चालीसा का सामुहिक पठन किया गया! अपने उद्बोधन में साध्वी स्नेहाश्री जी ने अपने वक्तव्य में हरअेकने अहंकार का त्याग कर धर्मस्थानक मे आने का एहलान किया !

अच्छे निमित्त का कारण बन अपने क्षमता नुसार संकल्प को पुरा करना चाहिए! संकल्प सिध्दी के लिए एक युवा युवती के त्याग की सत्य घटना कथित कर हर एक के ऑंखे मे ऑंसु बहने लगे! आचार्य भगवंत के जीवन पर आधारित स्वयं रचित स्तवन अपने मधुर वाणीमे पेश किया! आनंद चालीसा की सुंदर प्रस्तुति माधुरी भंसाली, सारिका ओस्तवाल, कविता नहार, संगीता मंडलेचा, राजश्री ओस्तवाल, राखी जैन, सलोनी गांधी, शुभांगी कात्रेला, मनिषा सोनिमिंडे, रेशमा मुथीयान, सरला गांधी ने की!

आज के धर्मसभा मे चंदनबाला रांका, संतोष कोठारी, मनिषा जैन, पायल मुथा, प्रसन्न नहार ने चार उपवास के प्रत्याख्यान लेकर अठाई की भावना भायी! 9 अगस्त को आध्यात्मिक भव्य- दिव्य रक्षा बंधन कार्यक्रमकी घोषणा साँध्वी स्नेहाश्री जी म.सा. ने की जिसमें 12500 जाप से मंत्रित रक्षा धागा हर भक्त के कलाई पर बॉंधा जायेगा! अनेक धर्म अनुरागी परिवारजनोंने अपने परिवारके और से रजत एवं स्वर्ण राखी के भेंट की घोषणा की! संघाध्यक्ष सुभाष जी ललवाणी ने उपस्थित धर्मअनुरागीयौं का स्वागत किया शारदाजी चोरडीया ने मंच संचलन किया!

Share This Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may use these HTML tags and attributes: <a href="" title=""> <abbr title=""> <acronym title=""> <b> <blockquote cite=""> <cite> <code> <del datetime=""> <em> <i> <q cite=""> <s> <strike> <strong>

Skip to toolbar