पंचपरमेष्टि

बुरा करने से आत्मा बुरी हो जाती है: उपप्रवर्तक गौतममुनि

चेन्नई. साहुकारपेट जैन भवन में विराजित उपप्रवर्तक गौतममुनि ने कहा पंचपरमेष्टि का गुणानुवाद दिल से किया जाना चाहिए। हम किसी का बुरा करते हैं तो उसका बुरा नहीं होगा लेकिन अपनी आत्मा का बुरा जरूर हो जाएगा। इसलिए सभी का अच्छा करने का भाव रखना चाहिए। बुरा करने का भाव मन में भी नहीं लाना चाहिए। ऐसा करने पर ही जीवन में धर्म फलिभूत हो पाएगा। भावना हमेशा ऊंची होनी चाहिए। लोग साधु न बने लेकिन मन में भावना साधु बनने की रखनी चाहिए तभी जीवन सफल हो पायेगा। मनुष्य को जितना हो सके भलाई के कार्य करने चाहिए। अगर भलाई का कार्य न कर पाए तो किसी के साथ बुरा भी नहीं करना चाहिए। जीवन को सफल बनाने के लिए हमेशा अच्छा करने का ही विचार रखना चाहिए। उन्होंंने कहा जब तक यह गुण जीवन में नहीं आएगा तब तक हम धार्मिक नहीं बन सकते हैं। जानते हुए भी अगर मनुष्य किसी के साथ गलत करता है तो यह दोष के बराबर होता है। थोड़ा जीवन को ...

Skip to toolbar