108 सजोड एवं 54 महानुभावो ने लिया सहभाग! आज आकुर्डी – निगडी- प्राधिकरण श्री संघ के प्रांगण मे गुरुमॉं उपप्रवर्तिनी पु. चंद्रकलाश्रीजी म. सा., वाणी के जादुगर पु. स्नेहाश्री जी म.सा. एवं मधुरकंठी पु. श्रुतप्रज्ञा श्री जी म. सा. के पावननिश्रा मे “ शालीभद्र” के सामुहिक जाप का आयोजन हुआ! 108 सजोड एवं 54 महानुभवो ने जाप में सहभाग लेकर एक अनुपम जाप संप्पन्न हुआ! !! श्री शालिभद्र नर मुख से बोल!! घर घर लंक्ष्मी करे किलोल!! आज के जाप के लाभार्थी परिवार थे, सौ मंजुजी संजयजी, राहुल निलेशजी संचेती, जवाहरजी तुषारजी, धनेशजी मुथा, विजयजी प्रमोदजी गांधी, दिलीपजी प्रसाद जी फिरोदिया , कमलेश जी, देवेंन्द्रजी जनकजी लुंकड,कमलेशजी पुष्पकजी जैन परिवार!
गुरुमॉं ने शालीभद्र की कथा विस्तार से अपने प्रवचन में सुनायी एवं हर परिवार को लक्ष्मी प्राप्ति का मंत्र दिया! आजके धर्म सभामे उज्जैन नगरी से पधारे निव्रुत्त अतिरिक्त ज़िलाधिकारी अनिलजी एवं हंसाजी पटवा, मयुरजी एवं आरती जी खिंवसरा, रायचंदजी गटागट जी को नवाजा गया! सौ शारदा जी चोरडीया एवं ज्योति जी खिंवसरा, अॅक्टिव ग्रुप की बहुओंने आयोजन नियोजन मे सहभाग लिया! संघाध्यक्ष सुभाषजी ललवाणी ने उपस्थित धर्मअनुरीगीयों का स्वागत किया!
संघके विश्वस्तोने सामुहिक जाप के आयोजन मे महत्वपुर्ण भुमिका निभायी! दोपहर के सत्र मे पुना के प्रसिद्ध उद्योजक एवं “ परिवर्तन चातुर्मास 2025“ के कर्णधार सुनीलजी नहार एवं सपनाजी नहार ने दर्शन का लाभ लिया! आज वडगाव शेरी का जाप ग्रुप एवं अहिल्यानगर आनंदधाम के विहार सेवको ने दर्शन का लाभ लिया!







