Share This Post

Featured News / Featured Slider / Khabar

विनोदजी जैन स्वाध्यायी के रुप में मार्मिक उदबोदन देंगे

विनोदजी जैन स्वाध्यायी के रुप में मार्मिक उदबोदन देंगे

पर्वाधिराज पर्युषण महापर्व 14 से 21 अगस्त 2023 तक कांकरिया गेस्ट हाउस, आयशा होस्पिटल वाली गली, किलपाक में श्री जैन रत्न हितैषी श्रावक संघ, तमिलनाडु के तत्वावधान में मनाये जाएंगे | श्रावक संघ के कार्याध्यक्ष आर नरेन्द्र कांकरिया से पाप्त जानकारी अनुसार अंतगढ़ सूत्र के मूल व अर्थ वांचन के संग जैन दर्शन के मूर्धन्य विद्वान महावीर जैन विद्यापीठ, जलगांव के पाचार्य श्री प्रकाशचंदजी जैन व युवा स्वाध्यायी रत्न श्री विनोदजी जैन स्वाध्यायी के रुप में मार्मिक उदबोदन देंगे |

राइय प्रतिक्रमण पुछिसुणं,अंतगढ सूत्र मूल व अर्थ वांचन, उदबोदन, तीर्थंकर चालीसा, वीर गुण गौरव गाथा, संयम चालीसा,तत्व चर्चा देव-गुरु- धर्म भक्ति, थोकडे,देवसिय प्रतिक्रमण,ज्ञान चर्चा, प्रतियोगिताएं आदि कार्यक्रम दैनिक रुप से होंगे | अष्ठ दिवसीय साधना आराधना कार्यक्रम में कांकरिया गेस्ट हाउस में श्री नवरतनजी कांकरिया,श्रावक संघ, तमिलनाडु के अध्यक्ष श्री प्रेमकुमारजी कवाड़, युवक परिषद के शाखा प्रमुख संदीपजी ओस्तवाल पदाधिकारीगण श्राविका मण्डल व कार्यक्रम संयोजकगण मदनलालजी बोहरा, नवरतनमलजी बागमार, संजयजी चोरडिया, निखिलजी बागमार, हंसराजजी बागमार के संग किलपाक संघ, युवक संघ, महिला मण्डल के पदाधिकारीगण श्री सुभाषचंदजी नाहर, सुगनचंद जी बोथरा के संग चेन्नई महानगर से अनेक श्रदालु श्रावक- श्राविकाओं की उपस्थिति रहेगी | श्रावक संघ की ओर से एकासन, बियासन, आयम्बिल, नीवी भोजन व सामायिक साधना के संग अष्ठ दिवसीय साधना करने वालों के लिए आवासीय व्यवस्था भी रहेगी |

प्रेषक :- श्री जैन रत्न हितैषी श्रावक संघ,तमिलनाडु स्वाध्याय भवन,24/25 – बेसिन वाटर वर्क्स स्ट्रीट, साहूकारपेट, चेन्नई 600 001

Share This Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may use these HTML tags and attributes: <a href="" title=""> <abbr title=""> <acronym title=""> <b> <blockquote cite=""> <cite> <code> <del datetime=""> <em> <i> <q cite=""> <s> <strike> <strong>

Skip to toolbar