अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल के तत्वावधान में चित्तौड़गढ़ में आयोजित 46वें वार्षिक अधिवेशन समर्पिता में चेन्नई तेरापंथ महिला मंडल को महानगर श्रेणी में तीसरा स्थान प्राप्त हुआ।
2019 से 2021 तक स्वस्थ परिवार-स्वस्थ समाज, फिजियोथेरेपी सेंटर का शुभारंभ, आध्यात्मिक अनुष्ठान, तत्वज्ञान तेरापंथ दर्शन, नन्ही कली, आचार्य श्री तुलसी सिलाई प्रशिक्षण केंद्र का उद्घाटन, कोविड-19 महामारी के समय अनेकानेक सहायता कार्यक्रम, संवर्धन कार्यशाला, अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर wow really, अनेकानेक online प्रतियोगिता का आयोजन, ऐसे अनेकानेक कार्यक्रम का सम्पादन करने पर मूल्यांकन के बाद चेन्नई तेरापंथ महिला मंडल को महानगर श्रेणी में तृतीय स्थान प्राप्त हुआ।
साध्वीश्री अणिमाश्री ने कहा कि महिला समाज समर्पित, निष्ठावान, सक्रिय संगठन है। बहनें अपने आध्यात्मिक उन्नति के साथ संगठन के सवर्धन में सजगता से जुड़ी हुई है। निवर्तमान अध्यक्षा शांति दुधोड़िया, मंत्री गुणवंती खांटेड़ एवं उनकी पुरी टीम ने टीमवर्क से कार्य किया, उसी मूल्यांकन से उन्हें सम्मान प्राप्त हुआ। बहनों का उत्साह मेहनत और लगन का ही परिणाम है कि राष्ट्रीय स्तर पर बहनों ने चेन्नई समाज को गौरवान्वित किया। वर्तमान टीम भी निवर्तमान टीम के साथ मिल नये आयामों का सजृन करें, शुभाषंशा!
निवर्तमान अध्यक्षा शांति दुधोड़िया ने साध्वी अणिमाश्रीजी एवं सहवर्तनी साध्वीश्रीजी के प्रति अनन्त-अनन्त कृतज्ञता ज्ञापित की। उन्होंने कहा कि साध्वीवृन्द के सान्निध्य में भी चेन्नई तेरापंथ महिला मंडल के अनेकानेक कार्यक्रम समायोजित हुए। आपका भरपूर आर्शीवाद, मार्गदर्शन हमेशा मिलता रहा और आपके सद्वचनों से ही बहनों ने चेन्नई तेरापंथ महिला मंडल को राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित किया।
निवर्तमान अध्यक्षा शांति दुधोडिया, वर्तमान मंत्री रीमा सिंघवी एवं चेन्नई से अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल की राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्या माला कात्रेला ने अधिवेशन में चेन्नई से प्रतिनिधित्व किया। फिजियोथेरेपी सेंटर एवं संवर्धन कार्यशाला के लिए भी चेन्नई तेरापंथ महिला मंडल को राष्ट्रीय अधिवेशन में दो और ट्रॉफी से सम्मानित किया गया। तेरापंथ महिला मंडल की अध्यक्षा श्रीमती शांति दुधोडिया एवं मंत्री गुंणवती खांटेड ने 2019 से 2021 की सम्पूर्ण टीम की सभी बहनों से मिले सहयोग की सराहना की एवं पूरी टीम को बधाइयां संप्रेषित की। राष्ट्रीय कार्यकारिणी मालाजी कात्रेला एवं अनीताजी चौपड़ा से मिले सहयोग के लिए धन्यवाद दिया।
अध्यक्ष पुष्पा हिरण ने कहा कि चेन्नई महिला मण्डल सदैव संघ सेवा में तत्पर रहा है और आगे भी मण्डल की सदस्याओं के सहयोग से नित्य नये आयामों को उद्घाटित करता रहेगा। चेन्नई की संपूर्ण संघीय संस्थाओं, अभातेयुप जेटीएन ने भी तेरापंथ महिला मंडल को बधाइयाँ दी और उज्जवल भविष्य की मंगलकामनाएं देते हुए कहा कि हमारी बहनें और आगे विकास करती रहे, नित नए आयामों के साथ संघ और संगठन का चहुंमुखी विकास करती रहे।
स्वरुप चन्द दाँती
प्रचार प्रसार प्रभारी
श्री जैन श्वेताम्बर तेरापंथी सभा, चेन्नई