महावीर जन्म कल्याणक के पावन अवसर पर GSS जैन विद्यालय 1991 बैच (याराना 1991) द्वारा GSS जैन विद्यालय के प्रांगण, वेपेरी में अन्नदान कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें लगभग 1000 लोगों ने भोजन ग्रहण कर लाभ प्राप्त किया।
यह सेवा कार्य भगवान महावीर के अहिंसा, दया, मानवता और शाकाहार के संदेश को समर्पित रहा। कार्यक्रम के माध्यम से लोगों को शाकाहार अपनाने के लिए प्रेरित किया गया, जिसकी स्थानीय लोगों ने सराहना की।
इस आयोजन में समिति सदस्य दीपक सेठिया, रोशन लोढ़ा, पदम नाहर,श्रीपाल कांटेड और राजेश पुनामिया की विशेष भूमिका रही और करीब १५ मित्रों ने भाग लिया।