Share This Post

Featured News / Featured Slider / Khabar

भगवान महावीर स्वामीजी के जन्मकल्याणक के सुअवसर पर धर्मअनुरागीयों द्वारा मान- वंदना

भगवान महावीर स्वामीजी के जन्मकल्याणक के सुअवसर पर धर्मअनुरागीयों द्वारा मान- वंदना

“अहिंसा-स्तंभ” को भगवान महावीर स्वामीजी के जन्मकल्याणक के सुअवसर पर धर्मअनुरागीयों द्वारा मान- वंदना! बिजली नगर में भगवान पार्श्वनाथ चौक मे स्वानंद महिला संस्था संचालित पिंपरी चिंचवड महानगर निगम के सहयोग से, “सिध्दी-विनायक” उद्योग समुह के सर्वेसर्वा श्रीमान राजेशजी नवपदलालजी साखला के दानराशी से साकार और प्रा. सुरेखाजी प्रकाशजी कटारिया के अथक प्रयास से बने अहिंसा स्तंभ के मान वंदना देने का अद्वितीय समारोह भ. पार्शवनाथ चौक मे संप्पन्न हुआ!

पिंपरी चिंचवड जैन महासंघ द्वारा अहिंसा सप्ताह अंतर्गत आयोजित अहिंसा रॅली मे सम्मिलीत हजारो भक्तगण, समाज के अनेक गणमान्य महानुभावो ने सामुहिक रुपसे मानवंदना दी! जैन महासंघ के संस्थापक अध्यक्ष प्रा. अशोकजी पगारीया, जैन प्रसारक मंडल के विश्वस्त प्रा. अनिलजी कांकरीया, आकुर्डी संघ के पुर्वाध्यक्ष सुभाषजी ललवाणी, जैन कॉन्फ़्रेंस पंचम झोन के अध्यक्ष नितीनजी बेदमुंथा, महासंघ के अध्यक्ष श्रेयांस जी पगारिया, तेरापंथ समाज के अध्यक्ष प्रकाशजी गादिया, प्रा. प्रकाशजी कटारिया, सुरेखाजी कटारिया, अजित पाटील, देवेंन्द्र पारंख ने भ. महावीर स्वामी जी के प्रतिमा का पुजन किया!

प्रा. सुरेखा जी कटारिया ने अहिंसा स्तंभ की कल्पना का विवरण कर प्रस्तावना की एवं किर्तनकार डॉ. श्वेता राठोड ने अपने मधुर वाणी से मंच संचलन किया! पिंपरी चिंचवड महानगर निगम के कार्यकारी अभियंता मनोजजी सेठीया एवं पार्षद सौ. आशाजी सुर्यवंशी को समाजसेवी सुभाषजी ललवाणी के करकमलो द्वारा सन्मानीत किया गया! डिझाईन इंजिनियर रविंन्द्रजी कर्नावट, आर्किटेक्ट योगेशजी भंडारी, इलेक्ट्रिकल इंजिनियर अभिजीत जी बागमार को पार्षद आशाजी सुर्यवंशी, पार्षद शेखरजी चिंचवडे के करकमलो द्वारा नवाजा गया! अहिंसा- स्तंभ की संकल्पना प्रा. सुरेखाजी कटारिया की जिन्होंने अपने अथक प्रयासो से इसे साकार किया! विविध विभागो से आवश्यक प्रक्रिया स्वयं विभागीय अधिकारी योसे, राज नेताओं की मदद ले उसे पुरा कर आवश्यक दस्तऐवजो की पुर्तता स्वयं की।

यहॉं तक की सिध्दी विनायक उद्योग समुह के चेअरमन से निवेदन कर दानराशी मिलाने का प्रयास सराहनीय रहा! एक महिला अपने अथक प्रयास एवं कर्तुत्व से अपना ध्येय पुरा कर सकती है! इस विधायक एवं धर्मनिष्ठ कार्यका पुरा श्रेय प्रा. सुरेखाजी कटारिया को जाता है और इसकी और एक ख़ासियत अपने पतिराज प्रा. प्रकाशजी कटारिया का अद्वितीय साथ! अनुमोदनीय एवं अनुकरणीय प्रयास! इस प्रशंसनीय प्रकल्प के लिये सुभाषजी ललवाणी ने उभयतों के साथ साथ डॉ. श्वेता राठोड एवं श्रेयंस कटारिया की भी सराहना कर उज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ प्रेषित की!

इस समारोह मे पिंपरी चिंचवड स्थित सभी श्री संघके अध्यक्ष एवं पदाधिकारी उपस्थित थे! संतोषजी कर्नावट, सागरजी साखला, विजयजी गांधी, जवाहर जी मुथा, अशोकजी बागमार, नंदकुमारजी लुणावत, विलास जी पगारिया, संतोष जी लुणावत, दिलीपजी भंसाली, सुरेशजी धाडीवाल, राजेंन्द्रजी कर्नावट, छगनलालजी मुथा, डॉ. अशोक बोरा, प्रा. सतिश मेहेर, राजेंन्द्र बांठीया, संजय जैन, देवेंन्द्र बाकलीवाल, देवेंन्द्र लुंकड़, स्वानंद महिला संस्था, पार्श्व पद्मावती महिला मंडल निगडी, भक्तांबर महिला मंडल बिजली नगर, वामा देवी महिला मंडल, बिजली नगर श्रावक संघ के सभी पदाधिकारी, श्रावक श्राविकाएं उपस्थित थे !

समारोह का संयोजन आनंद राठोड, प्रविण रणदिवे, नंदकुमार ठोले निर्मला रणदिवे, प्रवीण मंडलेचा, संदेश गादिया, विरेश छाजेड, श्रेयंस कटारिया, स्वानंद अध्यक्षा शोभा जी बंब, छाया मंडलेचा, शलाका कटारिया, इन्होंने किया एवं मंच संचलन किर्तनकार डॉ. श्वेता जी राठोड ने किया! सभी उपस्थित मान्यवरो ने इस उपक्रम की एवं कटारिया परिवार का अभिनंदन कर उन्हें धन्यवाद दिये!

Share This Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may use these HTML tags and attributes: <a href="" title=""> <abbr title=""> <acronym title=""> <b> <blockquote cite=""> <cite> <code> <del datetime=""> <em> <i> <q cite=""> <s> <strike> <strong>

Skip to toolbar