पारिवारिक मूल्यों को बनाए रखने और युवा पीढ़ी में संस्कृति के पोषण के उद्देश्य से राजस्थानी एसोसिएशन तमिलनाडु (रजत) का राजस्थानी ओलम्पियाड रविवार को नेहरू स्टेडियम में शुरू हुआ। लगभग ढ़ाई महीने तक चलने वाले ओलम्पियाड के तहत विभिन्न खेलों का आयोजन होगा जिसमें प्रवासी राजस्थानी खिलाड़ी भाग लेंगे। ओलम्पियाड के दूसरे चरण की शुरुआत में पारिवारिक माहौल नजर आया जहां खिलाड़ी, आयोजक और प्रशंसक समूचे प्रवासी परिवार के ही थे। मुख्य सहयोगी के. सुभाषचंद रांका और मोहन गोयन्का फाउंडेशन के सहयोग से आयोजित किए जा रहे ओलम्पियाड के उद्घाटन समारोह में रजत अध्यक्ष प्रवीण टाटिया ने सभी का स्वागत किया।
ओलम्पियाड चेयरमैन अशोक मूंदड़ा ने रविवार से शुरू होकर लगभग ढ़ाई महीने तक चलने वाले ओलम्पियाड के तहत आयोजित होेन वाले खेलों की जानकारी दी तथा इसके पीछे के उद्देश्यों को स्पष्ट किया। महासचिव हेमंत दूगड़ ने रजत की गतिविधियों पर प्रकाश डाला।
पद्मश्री व अर्जुन अवार्ड विजेता
मुख्य अतिथि इंडियन हॉकी टीम के पूर्व खिलाड़ी और अर्जुन अवार्ड विजेता वासुदेवन भास्करन ने राजस्थानी ओलम्पियाड का विधिवत उद्घाटन किया। उनका उपाध्यक्ष अजीत चोरड़िया, उपाध्यक्ष विजय गोयल व रजत के अन्य पदाधिकारियों ने परम्परागत तरीके से स्वागत सत्कार किया। वासुदेवन ने खेलों की आम जीवन में महत्ता को प्रतिपादित करते हुए रजत के सामाजिक सेवा कार्यों की प्रशंसा की।
टाइटल स्पांसर सुभाषचंद रांका व पावर स्पान्सर मोहन गोयन्का का सम्मान पूर्वाध्यक्ष मोहनलाल बजाज, कोषाध्यक्ष कमल चोरडिया, पूर्वाध्यक्ष शांतिलाल जैन ने किया। ओलम्पियाड की शुरुआत शतरंज और कैरम प्रतियोगिताओं से हुई। चेस प्रीमियर लीग के संयोजक विनोद जैन ने बताया कि इस खेल के आयोजन में मुख्य सहयोग जगदीश पोरवाल चेरिटेबल ट्रस्ट का रहा है।
सतरंज में कुल 120 खीलाडियों ने भाग लिया। पुरे छे राउंड हुए।शतरंज प्रतियोगिताओं के विजेता :-
वरिष्ठ पुरुष श्रेणी
अर्पित (प्रथम), अभिषेक जैन (द्वितीय) और राज चोरडिया (तृतीय)
वरिष्ठ महिला श्रेणी
निकिता दूगड़ (प्रथम), लची बाफना (द्वितीय) और गरिमा अग्रवाल (तृतीय)
जूनियर बॉयज श्रेणी
प्रतीक वी. कोठारी (प्रथम), विदित साबू (द्वितीय) और प्रनीष सर्राफ (तृतीय)
जूनियर गर्ल्स
दीया जैन (प्रथम), साक्षी सुराणा (द्वितीय) और हुनर एस (तृतीय)
विजेता पुरस्कारों के सहयोगी रमेश दड्ढा का राधेश्याम मूंदड़ा और मीडिया प्रभारी ज्ञानचंद कोठारी ने सम्मान किया। रजत के पदाधिकारियों ने चेस प्रतियोगिता के विजेताओं को ट्रॉफी दी। पुरस्कार वितरण समारोह का संचालन अजय नाहर ने किया। महासचिव हेमंत दूगड़ ने धन्यवाद ज्ञापन दिया।
उद्घाटन समारोह और पहले दिन के खेलों के सफल आयोजन में को-चेयरमैन मदन राठी, सह-कोषाध्यक्ष अशोक लखोटिया, अजीत नागोरी, राजेन्द्र बेताला, शांतिलाल कांकरिया, इंदरचंद छाजेड, किशन झंवर, आलोक बिसानी, अरुण डागा, दिलीप बोहरा, दौलतराज बांठिया, शैलेष सिंघवी, निर्मल नाहटा, गौतमचंद नाहर, गणगौर की चेयरपर्सन रेखा सिंघी व ममता अग्रवाल समेत अन्य का सहयोग रहा।




