स्वाध्याय भवन, साहूकारपेट, चेन्नई में आचार्य भगवन्त पूज्यश्री हीराचंद्रजी म.सा का जन्मदिवस सामायिक दिवस के रुप में मनाया
साहूकारपेट के बेसिन वाटर स्ट्रीट में स्थित स्वाध्याय भवन,चेन्नई में आचार्यभगवन्त पूज्यश्री हीराचंद्रजी म.सा का जन्मदिवस जप-तप-त्याग पूर्वक सामायिक दिवस के रुप में मनाया गया |
वरिष्ठ स्वाध्यायी बन्धुवर आर वीरेन्द्रजी कांकरिया ने आचार्य भगवन्त पूज्यश्री हीराचंद्रजी म.सा के उन पर किये गए हुए उपकारो पर कृतज्ञता प्रकट करते हुए कहा कि उनकी प्रेरणा स्वरुप ही मैं बाईस वर्षों से निरन्तर रुप से स्वाध्यायी के रुप में सेवा दे रहा हूं | आचार्य भगवन्त के संदेश का उल्लेख करते हुए कहा कि स्वाध्याय भवन की उपयोगिता निरन्तर रुप से सामायिक व स्वाध्याय करने से ही हैं|
श्री जैन रत्न हितैषी श्रावक संघ तमिलनाडु के पूर्व कार्याध्यक्ष आर नरेन्द्रजी कांकरिया ने आचार्यश्री के 88 वें जन्मदिवस के अवसर पर कहा कि उनके अतिशय व प्रेरणा से चेन्नई संघ में धार्मिक व समाज सुधार के क्षेत्रों में अनेक गतिविधियां निरन्तर रुप से गतिमान हैं व भावी आचार्यश्री महेन्द्रमुनिजी म. सा द्वारा रचित गुरु हीरा पर हृदयस्पर्शी स्तुति सुनाई |
स्वाध्यायी योगेशजी श्रीश्रीमाल ने आचार्यश्री की प्रेरणाओं से श्री जैन रत्न युवक परिषद् तमिलनाडु के कुशल संचालन में बालक- बालिकाओं के नैतिक आध्यात्मिक धार्मिक शिविर पर प्रमोद भाव व्यक्त किये | सरलमना श्री पदमचंदजी श्रीश्रीमाल ने गुरुदेव के उपकारों का स्मरण किया |
जे कमलजी चोरडिया ने आचार्य भगवन्त की अप्रमत्त जीवनशैली पर भाव रखते हुए तीन मनोरथ चिन्तन पाठ किया | उपस्थित स्वाध्यायी बन्धुवरों ने आचार्यश्री के जन्मदिवस के पावन प्रसंग पर हीराष्टक व हीरा चालीसा से सामूहिक स्तुति की |
श्रावक रत्न श्री रुपराजजी सेठिया ने जैन संकल्प सूत्र कराया | सामूहिक प्रत्याख्यान नियम व वन्दन के पश्चात वीरेन्द्रजी कांकरिया ने मंगल पाठ सुनाया|