महोपाध्याय श्री ललितप्रभ महाराज ने कहा कि वैभव कितना ही महान क्यों न हो, पर वह तप और त्याग से ज्यादा कभी भी महान नहीं हो सकता। भले ही सिकन्दर के पास महावीर से हजार गुना ज्यादा वैभव था, पर वह महावीर के त्याग से कभी महान नहीं कहलाएगा। जिसने वैभव को केवल इकठ्ठा किया वह सिकन्दर बना, पर जिसने वैभव को भी हँसते-हँसते त्याग कर दिया वह महावीर बन गया। एक तरफ सिकन्दर की मूर्ति हो और दूसरी तरफ महावीर की मूर्ति, यह सिर श्रद्धा से तो महावीर के चरणों में ही झुकेगा। उन्होंने कहा कि भारत तप और त्याग की भूमि है। यहाँ समृद्धि का सम्मान होता है, पर पूजा हमेशा त्याग की होती है। यह सत्य है कि दुनिया सम्पन्नता से प्रभावित होती है और सम्पन्न व्यक्ति ही सब जगह मुख्य अतिथि बनता है, पर वह भी जब किसी त्यागी-तपस्वी को देखेगा तो उसका सिर अपने आप तपस्वी के आगे झुक जाएगा। श्री ललितप्रभ कोरा केन्द्र मैदान में आयोजित सत्सं...
चेन्नई. एमकेबी नगर जैन स्थानक में विराजित साध्वी धर्मप्रभा ने कहा भारतीय संस्कृति दान, तप, वैराग्य एवं अहिंसा की संपदा से संपन्न रही है। विषम परिस्थितियों में भी इनकी विशिष्टता में कोई परिवर्तन नहीं आया। यह गौरवशाली संस्कृति विश्व को मार्गदर्शन देती रही है। इतना जरूर है कि मूल स्वरूप में बदलाव नहीं आया लेकिन इस महान संस्कृति के आध्यात्मिक पहलू को भुलाकर मानव ने भौतिक साधनों की लिप्सा को ही अपना ध्येय मान लिया है। जड़ता की महत्ता को स्वीकार कर लिया है। विज्ञान और पाश्चात्यकरण ने सभी अपना साम्राज्य स्थापित कर लिया है लेकिन इन्हीं परिस्थितयों के बीच रहते हुए भी अनेक आत्माओं ने इन संसार की विषमताओं को त्यागकर संयम पथ को अपना ध्येय बनाकर सर्वोच्च स्थान पाप्त कर लिया है। साध्वी स्नेहप्रभा ने कहा जब कभी कर्म निर्जरा होते-होते मानव गति प्रतिबंधित कर्मों का क्षय या क्षयोपशम होकर आत्मा कुछ विशुद्धि ...