कोलकाता. दुखी आत्मा में ही परमात्मा का निवास है। माता-पिता और गुरु की सेवा 4 धाम की यात्रा से बढक़र है। किसी अनजान अपरिचित इंसान या वैसे प्राणी जिससे दुर्गंध आ रही है, जो पीड़ा से कराह रहा हो, उसे देखकर निष्काम-निस्वार्थ भाव से परमात्मा का स्वरूप मानकर सेवा में समर्पित होने वाला ही परमात्मा का सच्चा उपासक है। राष्ट्रसंत कमल मुनि कमलेश ने मंगलवार को पर्युषण पर्व पर आयोजित निशुल्क चिकित्सा शिविर को सेवा दिवस के रूप में संबोधित करते हुए यह उद्गार व्यक्त किए। मुनि ने कहा कि चारों तीर्थों की यात्रा का सार सेवा ही है। कर्मकांड उपासना को गौण कर जो सेवा कार्य को प्राथमिकता देता है, वही सच्चे धर्म का पालन करता है और ऐसे क्षणों को अनदेखा कर पूजा-पाठ में लगा रहना, साधना करना मुर्दे को श्रृंगार कराने के समान है। ऐसी आत्मा को 3 काल में भी धर्म में प्रवेश नहीं हो सकता। मुनि ने कहा कि सेवा सबसे कठिन धर्म ...
नास्तिक व्यक्ति से भी ज्यादा खतरनाक उन्मादी मानव होता है, क्योंकि नास्तिक तो अपना नुकसान करता है लेकिन उन्मादी स्वयं के साथ परिवार, समाज और देश का विश्व का ढांचा तहस-नहस कर दिशाहीन हो जाता है। राष्ट्रसंत कमल मुनि कमलेश ने महावीर सदन में मंगलवार को धर्मसभा को संबोधित करते हुए यह उद्गार व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि धर्म के मार्ग पर चलने वाली पवित्र आत्मा मैं जब उन्माद सवार हो जाता है, तब उसके वशीभूत होकर धर्म के नाम पर धर्म की जाजम पर पाप और अधर्म का सेवन शुरू हो जाता है। विवेक रहित होकर पथ भ्रष्ट हो जाता है। उन्माद एक पागलपन है, जो मानव को शैतान और राक्षस बना देता है। मुनि ने कहा कि किसी भी निमित्त से हमारे में उन्माद आ जाता है, तो उससे विवेक का दीपक बुझ जाता है। नशीली वस्तु का उन्माद तो थोड़े समय बाद उतर जाता है, लेकिन धर्मांधता, लोभ, मोह और क्रोध उन्माद मरते दम तक पीछा नहीं छोड़ता। उन्होंन...
—राष्ट्रसंत कमल मुनि की बेबाक टिप्पणी कोलकाता. भ्रूण हत्या गोहत्या से भी अनंत गुना ज्यादा पाप है। वात्सल्य ममता रूपी मां की कोख में पल रही निर्दोष संतान की हत्या कर अपनी कोख को कत्लखाने के रूप में परिवर्तित करके अबोध बाल मानस को बर्बरतापूर्वक मौत के घाट उतारने वाले दरिंदे मानवता पर कलंक रिश्तों का शर्मसार करने वाली दुरात्मा है। उनके काले कारनामों से शैतान भी शर्मिंदगी महसूस कर रहा होगा। राष्ट्रसंत कमल मुनि कमलेश ने शुक्रवार को अखिल भारतीय जैन दिवाकर विचार मंच महिला शाखा के समारोह को महावीर भवन में संबोधित करते हुए यह बेबाक टिप्पणी की। मुनि ने कहा कि भ्रूण हत्या मातृत्व हत्या के समान है। इसके दोषी धार्मिक तो क्या इंसान कहलाने का भी उन्हें अधिकार नहीं है। उन्होंने कहा कि उस पवित्र आत्मा को मौत के घाट उतारना साक्षात लक्ष्मी सरस्वती दुर्गा मां को कत्ल करने के समान है और यह क्रूरता की परा...
राष्ट्रसंत कमल मुनि कमलेश के प्रवचन कोलकाता. अज्ञान हमारे जीवन का सबसे कट्टर शत्रु है। अनर्थ की खान और पापों की जननी है। अज्ञान से बढक़र और कोई जहर नहीं। एक शब्द का ज्ञान दान विश्व की संपूर्ण संपत्ति के दान से बढक़र है। अज्ञान दशा में की गई कठोर से कठोर साधना सफलता के बजाय संघर्ष में परिवर्तित हो जाती है। राष्ट्रसंत कमल मुनि कमलेश ने महावीर सदन में जनसभा को संबोधित करते हुए सोमवार को कहा कि अज्ञान का सघन अंधकार साक्षात परमात्मा भी सामने आकर खड़े हो जाए तो उनका साक्षात्कार नहीं होने देता। दुश्मन तो तन का नुकसान कर सकता है लेकिन अज्ञान आत्मा का जन्म जन्मांतर तक नुकसान करता है। मुनि ने कहा कि अज्ञान के कारण व्यक्ति हर स्थान पर उपहास और हंसी का पात्र बनता है। अज्ञान सही स्वरूप का साक्षात्कार नहीं कर सकता। किसी को अज्ञान से मुक्त करना सबसे बड़ा दान पुण्य सेवा और तीर्थ कराने के समान है। उन्हों...
कोलकाता. पशु क्रूरता एक्ट नाम की कोई चीज नहीं है। गोरक्षा को लेकर उन्माद में आते हुए किसी भी व्यक्ति की हत्या अक्षम्य अपराध है, जिसे किसी भी प्रकार से उचित नहीं ठहराया जा सकता। राष्ट्रसंत कमल मुनि कमलेश ने महावीर सदन (भवानीपुर) में गुरुवार को चातुर्मासिक धर्मसभा को संबोधित करते हुए यह बात कही। मुनि ने कहा कि प्रशासन की नाक के नीचे भ्रष्टाचार के चलते हुए कानून को तार-तार कर सरेआम अवैध रूप से गाय आदि पशुधन को निर्दयतापूर्वक भरा जाता है। उन्होंने कहा कि सरकार का प्रथम कर्तव्य है कि कानून की धज्जियां उड़ाने वाले पर कड़ी कार्रवाई करे, जहां से कत्ल के लिए लाया जा रहा है। वहां के प्रशासन अधिकारियों को तत्काल बर्खास्त कर वहां के जनप्रतिनिधियों को अयोग्य घोषित किया जाए। मुनि ने कहा कि जब कानून उल्लंघन का काम गोरखधंधा बंद हो जाएगा तो जनता को ऐसे कदम उठाने का सोचना ही नहीं पड़ेगा। मुनि ने कहा कि पशु ...