चेन्नई के साहूकारपेट में बेसिन वाटर वर्क्स में स्थित स्वाध्याय भवन में रविवार 22 मार्च 2026 को जिनवाणी मार्च 2026 में प्रकाशित तत्व चिन्तक श्रद्धेय श्री प्रमोदमुनिजी म.सा के प्रवचन “राग द्वेष का कटे जाला, विवेक का हो उजाला” पर स्वाध्याय- अनुप्रेक्षा वरिष्ठ स्वाध्यायी आर वीरेन्द्रजी कांकरिया द्वारा की गयी ।
स्वाध्यायी बन्धुवर ने उपरोक्त प्रवचन पर स्वाध्याय अनुप्रेक्षा करते हुए राग-द्वेष पर तत्वों के आधार पर विस्तृत विवेचन करते हुए आगमों की गाथाओं का उल्लेख किया व उपरोक्त विषय पर चरित्र आत्माओं से श्रवण किये हुए वाक्यों पर प्रकाश किया |
स्वाध्याय भवन में सम्पन्न स्वाध्याय अनुप्रेक्षा कार्यक्रम में रुपराजजी सेठिया,इंदरचंद जी कर्णावट,पदमचन्दजी श्रीश्रीमाल जे कमलजी चोरडिया,महावीरचन्दजी बागमार,बाबू धनपतराजजी सुराणा,दीपंकजी व योगेशजी श्रीश्रीमाल,उच्छबराजजी गांग,वीरेंद्रजी ओस्तवाल, महावीरचन्दजी कर्णावट, लीलमचन्दजी बागमार व श्राविकाओं की सामायिक परिवेश में उपस्थिति प्रमोदजन्य रही
श्रावक संघ के पूर्व कार्याध्यक्ष आर नरेन्द्रजी कांकरिया ने बताया कि देव गुरु धर्म की अनंत कृपा से मासिक “जिनवाणी” का प्रत्येक रविवारिक सामूहिक स्वाध्याय वर्ष 2024 में स्वाध्याय भवन, साहुकारपेट में दो वर्षों से गतिमान है। यह जिनशासन के लिए गौरव का विषय है । पधारने वाले सभी श्रावक श्राविकाओं का आभार व कृतज्ञता प्रकट करते हुए सभी के सहयोग की भावना रखी |
तीन आवश्यक चिन्तन,जैन संकल्प सूत्र,सामुहिक नियम, प्रत्याख्यान,गुरु सुखसाता पृच्छा पाठ,मांगलिक के पश्चात भगवान महावीर महापुरुषों चरित्र आत्माओं की जयजयकार के साथ स्वाध्याय-अनुप्रेक्षा कार्यक्रम सम्पन्न हुआ |
प्रेषक : स्वाध्याय भवन 24/25 – बेसिन वाटर वर्क्स स्ट्रीट साहूकारपेट चेन्नई तमिलनाडु