Share This Post

Featured News / Featured Slider / ज्ञान वाणी

स्वाध्याय भवन में भादप्रद कृष्ण पक्खी पर्व तप-त्याग पूर्वक मनाया

स्वाध्याय भवन में भादप्रद कृष्ण पक्खी पर्व तप-त्याग पूर्वक मनाया

चेन्नई के बेसिन वाटर वर्क्स स्ट्रीट साहूकारपेट में स्थित स्वाध्याय भवन में भादप्रद कृष्ण अमावस्या को पक्खी पर्व जप-तप- त्याग पूर्वक मनाया गया | आर नरेन्द्रजी कांकरिया व वीरेन्द्रजी ओस्तवाल द्वारा आलोयणा का पाठ किया गया |

पक्खी पाक्षिक पर्व पर स्वाध्यायी बन्धुवर श्री गौतमचन्दजी मुणोत उम्मेद राजजी बागमार आर गौतमचन्दजी बागमार उच्छबराजजी गांग ,गौतमजी बागमार,शिखरजी छाजेड़ विराटजी छाजेड़ एच प्रकाशचन्दजी विशालजी ओस्तवाल पी वीरेन्द्रजी ओस्तवाल,मनीषजी तातेड़,जे.राजेन्द्रजी बागमार, गौतमचन्दजी बागमार, नवरतनमलजी प्रसन्नजी नाहर,मोहनलालजी कांकरिया सुरेशकुमारजी कांकरिया आर नरेन्द्रजी वी करणजी कांकरिया, दिलीपजी मुणोत,सी विमलचंदजी सुराणा महेन्द्रकुमारजी सुराणा मनिषजी सुराणा,राजेशजी गड़वानी, सूर्यप्रकाशजी चोरडिया जे कमलजी अरुणजी एन विकासजी चोरडिया, के सुनीलजी एस जिनेन्द्रजी सांखला एन राजेन्द्रजी कर्णावट आर महावीरजी कर्णावट आई जितेन्द्रजी कर्णावट,करणजी डाकलिया,एन शांतिलालजी सुनीलजी मास्टर एस कर्णावट एम राजेशजी विनोदजी बाफना सहित अनेक श्रावकों ने सायंकालीन प्रतिक्रमण करते हुए सर्व जीव राशि से क्षमायाचना की | युवा रत्न स्वाध्यायी श्री योगेशजी श्रीश्रीमाल ने प्रतिक्रमण करवाया |

जैन संकल्प, दैनिक संकल्प, गुरु भगवन्तो की सुखसाता पृच्छा पाठ,वन्दन के पश्चात सुश्रावक रत्न श्री मोहनलालजी कांकरिया ने मांगलिक सुनाई | एन हेमन्तजी बाफना,पी वीरेन्द्रजी ओस्तवाल व आर नरेन्द्रजी कांकरिया ने रात्रिकालीन संवर साधना की |

श्री जैन रत्न हितैषी श्रावक संघ, तमिलनाडु के निवर्तमान कार्याध्यक्ष आर नरेन्द्रजी कांकरिया ने बताया कि भादप्रद पक्खी पाक्षिक पर्व के पावन प्रसंग पर स्वाध्यायी बन्धुवरों ने सामायिक स्वाध्याय भवन, किलपाक में चातुर्मार्षात विराजित आचार्य भगवन्त 1008 पूज्यश्री हीराचन्द्रजी म.सा भावी आचार्य पूज्यश्री महेन्द्रमुनिजी म.सा की आज्ञानुवर्तिनी व्याख्यात्री महासती जी श्री सुमतिप्रभाजी म.सा आदि ठाणा 7 के दर्शन-वन्दन व प्रवचन श्रवण किए और सामायिक साधना करते हुए महासतीजी श्री वर्षाजी म.सा के मुखारविन्द से अंतगढ़ सूत्र मूल एवं विवेचन महासतीजी श्री सुमतिप्रभाजी म.सा, श्री अंजनाजी म.साश्री सिन्धुप्रभाजी म.सा के मुखारविन्द से अनेक आगमों शास्त्रों में उल्लेखित उद्दरणों के माध्यम से फरमाए प्रवचनों को श्रवण किया | महासतीजी श्री सुमतिप्रभाजी म.सा ने तप प्रत्याख्यान कराते हुए मांगलिक श्रवण करवाई | विभिन्न धार्मिक-आध्यात्मिक कार्यक्रमों के साथ भादप्रद अमावस्या पक्खी पाक्षिक पर्व सम्पन्न हुआ |

प्रेषक: स्वाध्याय भवन 24/25-बेसिन वाटर वर्क्स स्ट्रीट,साहूकारपेट, चेन्नई 600 001.तमिलनाडु

Share This Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may use these HTML tags and attributes: <a href="" title=""> <abbr title=""> <acronym title=""> <b> <blockquote cite=""> <cite> <code> <del datetime=""> <em> <i> <q cite=""> <s> <strike> <strong>

Skip to toolbar