दीक्षा दिवस कार्यक्रम रविवार को
चेन्नई: श्री श्वेताम्बर स्थानकवासी जैन संघ माम्बलम के तत्वावधान में रविवार दिनाँक 5 अप्रैल को जैन दिवाकर रत्न तरूण तपस्वी पूज्य गुरुदेव श्री विमलमुनिजी महाराज का 86वां प्रवज्या दिवस पूज्य गुरुदेव स्वर्ण संयम आराधक, जिन शासन प्रभावक पूज्य श्री वीरेन्द्रमुनीजी महाराज के पावन सान्निध्य में तप त्याग एवं सामूहिक दो दो सामयिक -अन्नदानम दिवस के रूप में मनाया जायेगा।
कार्यक्रम के तहत 2-2 सामूहिक सामायिक के साथ प्रभु प्रार्थना-नवकार महामंत्र जाप सवेरे 7.30 बजे से 8 बजे तक, गुणानुवाद सभा सवेरे 8 बजे से 9 बजे तक एवं अन्य धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किये जाएंगे।
Sender : डॉ एम उत्तमचन्द गोठी
संघ अध्यक्ष