Share This Post

Featured News / Featured Slider / Khabar

श्रमणी गौरव पु. चंद्रकलाश्रीजी म.सा. आदि ठाणा 3 का 1026 का चातुर्मास आदिनाथ जैन श्रावक संघ को प्रदान

श्रमणी गौरव पु. चंद्रकलाश्रीजी म.सा. आदि ठाणा 3 का 1026 का चातुर्मास आदिनाथ जैन श्रावक संघ को प्रदान

उपप्रवर्तिनी श्रमणी गौरव पु. चंद्रकलाश्रीजी म.सा. आदि ठाणा 3 का 1026 का चातुर्मास आदिनाथ जैन श्रावक संघ को प्रदान! आजके भाईबीज के शुभ अवसरपर आदिनाथ श्री संघके अध्यक्ष अनिलजी नहार, 2026 के भावी अध्यक्ष श्री भारतजी चंगेडीया, विश्वस्त संजयजी साखला एवं विश्वस्त सुभाषजी मुथा आगामी चातुर्मास बिनंती हेतु आकुर्डी स्थानक भवन पधारे! आकुर्डी चातुर्मासार्थ विराजीत उपप्रवर्तिनी पु. चंद्रकलाश्रीजी म. सा.,प्रवचन विभु पु. स्नेहाश्रीजी म.सा. दिवाकर दिप्ती पु. श्रुतप्रज्ञाश्रीजी के चरणो मे 2026 के चातुर्मास की बिनती श्री अनिलजी नहार ने अपने मनोगत मे रखी ! विचारविमर्श पश्चात उपप्रवर्तिनी जी ने अपनी द्रव्य, काल, भाव, क्षेत्र को ख्याल में रख अपनी स्विक्रुती प्रदान कर पदाधिकारियों को नवकार साधक पु. तारकऋषिजी म. सा. एवं उपाध्याय श्री पु. प्रविण ऋषिजी म.सा. के मुखारविंद से घोषणा करने का निर्देश दिया!

श्री संघ के और से परिवर्तन चातुर्मास 2025 के शिल्पकार अनिलजी नहार एवं 3 पदाधिकारियों को सन्मानीत किया! इस अवसर पर पुना के भाजपा के कार्यक्षम नगरसेवक प्रविणजी चोरबोलेजी का भी श्री संघ द्वारा सन्मानीत किया! गुरुमॉं के भाईबीज के मंगलमय आशिर्वाद लेने हेतु प्रसिध्द उद्योजक सेवाभावी सुनीलजी नहार का भी सहपरिवार आगमन हुआ!

भाईबीज के शुभअवसर पर अपने उद्बोधन मे पु. स्नेहाश्री जी म.सा. ने भाई- बहन के अटुट स्नेह पर एक मराठी स्तवन पेश कर उपस्थितों को भावुक बनाया एवं भाईबीज कबसे प्रारंभ हुयी उसकी विस्तारित जानकारी भ. महावीर निर्वाण कल्याणक के पश्चात घटी घटना के आधार पर दी! आज के धर्मसभा मे उपस्थित महानुभावों का स्वागत संघाध्यक्ष सुभाषजी ललवाणी ने किया!

Share This Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may use these HTML tags and attributes: <a href="" title=""> <abbr title=""> <acronym title=""> <b> <blockquote cite=""> <cite> <code> <del datetime=""> <em> <i> <q cite=""> <s> <strike> <strong>

Skip to toolbar