Share This Post

Featured News / Featured Slider / ज्ञान वाणी

शक्ति संवर्धन का समय है नवरात्र : साध्वी अणिमाश्री

शक्ति संवर्धन का समय है नवरात्र : साध्वी अणिमाश्री

अभिनव आध्यात्मिक मंत्र-जप अनुष्ठान का हुआ आयोजन
 

साहुकारपेट, चेन्नई : –   साध्वी अणिमाश्री के सान्निध्य में तेरापंथ सभा भवन, साहुकारपेट, चेन्नई में पहली बार शारदीय नवरात्र पर अभिनव आध्यात्मिक मंत्र-जप अनुष्ठान का शरीर को रोमांचित कर देने वाला कार्यक्रम आयोजित हुआ। अनुष्ठान में संभागी पूरी परिषद् ने विशिष्ट ऊर्जा संचरण की अनुभूति की। अनुष्ठान का नयनाभिराम दृश्य मन को प्रसन्नता प्रदान कर रहा था।  साध्वी अणिमाश्रीजी ने अपने मंगल उद्‌बोधन में कहा कि नवरात्र का समय शक्ति संवर्धन व शक्ति संचय का महत्वपूर्ण समय है। नवरात्र का समय साधना, आराधना एवं उपासना का विशिष्ट समय है। यह समय ऊर्जा के उन्नयन एवं ऊर्जा के प्रस्फोटन का समय है। प्रत्येक व्यक्ति के भीतर ऊर्जा का अक्षय भंडार निहित है। उसका सम्यक रूप से उद्‌घाटन कैसे हो? इस विधि को जाने बिना व्यक्ति अपनी शक्ति से लाभान्वित नहीं हो सकता। मंत्र साधना एक ऐसी अमूल्य निधि है, जिसके द्वारा व्यक्ति शक्ति संपन बन सकता है। वैसे मंत्र साधना कभी भी की जा सकती है, किन्तु कुछ दिन विशेष महत्व लिए हुए होते हैं। इन दिनों में विधिपूर्वक किया गया अनुष्ठान शक्ति जागरण में विशेष सहयोगी बनता है। 

साध्वीश्री ने कहा कि सौरमंडल से जो विकिरण धरती पर आते है, उसका प्रभाव स्पष्ट रूप से प्रत्येक जीवधारी पर पड़ता है। ये विकिरण जहां कुछ लाभदायक तो कहीं कष्टदायक स्थिति का निर्माण भी कर देते हैं। उनके दुष्प्रभावों से बचने के लिए मंत्र साधना उपयोगी है। अनुष्ठान हमारी प्राण ऊर्जा को बढ़ाने वाला होता है। साध्वीश्रीजी ने पूरी प्राण ऊर्जा के साथ विशिष्ट जैन मंत्रों का प्रभावशाली ढंग से अनुष्ठान कराया। दिशा कवच, आत्मरक्षा कवच, नवग्रह शांति, सौभाग्य-श्रीवर्धक मंत्र एवं नवकार मंत्र तथा पेंसठिया मंत्र की साधना विशेष विधि से करवाई।

तेरापंथ सभाध्यक्ष श्री प्यारेलाल पितलिया एवं  पुर्वाध्यक्ष श्री धरमचन्द लुंकड आदि ने साध्वीश्रीजी के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित करते हुए कहा ऐसा प्रभावशाली अनुष्ठान जिन्दगी में पहली बार किया है। निवर्तमान अध्यक्ष विमल चिप्पड़ ने कृतज्ञता के साथ अहोभाव प्रकट किया। श्री पदमचन्द आंचलिया ने विधि की जानकारी दी। साध्वी डॉ. सुधाप्रभा ने प्रतिदिन का आध्यात्मिक अनुष्ठान करवाया। श्री मनोज डुंगरवाल व श्रीमती हेमलता नाहर ने अच्छा श्रम किया। यह जानकारी सभा के मंत्री गजेन्द्र खांटेड ने दी।
           

स्वरुप चन्द दाँती, प्रचार प्रसार प्रभारी
श्री जैन श्वेताम्बर तेरापंथी सभा, चेन्नई

Share This Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may use these HTML tags and attributes: <a href="" title=""> <abbr title=""> <acronym title=""> <b> <blockquote cite=""> <cite> <code> <del datetime=""> <em> <i> <q cite=""> <s> <strike> <strong>

Skip to toolbar