Share This Post

Featured News / Featured Slider / Khabar

भगवान महावीर स्वामींजी का 2625वाँ जन्मोत्सव आकुर्डी स्थानक मे

भगवान महावीर स्वामींजी का 2625वाँ जन्मोत्सव आकुर्डी स्थानक मे

भगवान महावीर स्वामींजी का 2625वाँ जन्मोत्सव आकुर्डी स्थानक मे बड़े उमंग एवं उत्साह से संप्पन्न! वरघोडा-संगीत वॅन- रक्तदान- व्याख्यान से आयी रौनक!* आकुर्डी- निगडी- प्राधिकरण श्री संघ के प्रांगण मे भगवान महावीर स्वामीजी का जन्मोत्सव बड़े उत्साहवर्धक एवं आध्यात्मिक वातावरण में संप्पन्न हुआ! निगडी के तिलक चौक से भ. महावीर की प्रतिमा रथपर स्थापितकर शोभायात्रा का प्रारंभ हुआ!

बड़ी संख्या मे धर्मप्रेमी इस यात्रा में सम्मिलीत हुये! युवा युवती की संख्या लक्षणीय थी! इस शोभा यात्रा में पिंपरी चिंचवड के विधायक अमितजी गोरखे,उप महापौर साहिबा शर्मिलाजी बाबर, सभापति कैलाशजी कुटे, नगरसेविका वैशाली जी काळाभोर, अनुप जी मोरे आदि सम्मिलीत हुये! अपने मनोगत मे विधायक अमितजी गोरखे ने इस जन्मकल्याणक के शुभ अवसर पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंन्द्रजी फडणवीस, उपमुख्यमंत्री एकनाथजी शिंदे, उपमुख्यमंत्री सुनेत्राजी पवार के और से और पिंपरी चिंचवड वासीयों के और से शुभकामनाएं देते हुये आज के स्थिती मे भ. महावीर स्वामीजी के सिध्दांतो पर चलने का एहलान किया!

इन सभी राज नेताओं का श्री संघ के और से सुभाषजी ललवाणी संतोषजी कर्नावट विजयजी गांधी पुनमजी कर्नावट, नितीनजी बेदमुथा ने स्वागत किया! भ. महावीर स्वामी जी के जीवन पर एवं जैन सिध्दांतो पर प्रसिद्ध विचारवंत एवं जैन सिध्दांतो की जानकार श्रीमती नलीनी जोशी का व्याख्यान हुआ और उन्होने स्वरचित कविताए पेश की ! उनका साथ दिया कुमुद जी बलदोटा ने दिया! नलीनी ताई जोशी एवं कुमुद जी का परिचय सुंदर शब्दो मे उपाध्यक्षा शारदाजी चोरडीया ने करवाया! श्री संघ के और से नलीनी ताई एवं कुमुद जी का सन्मान श्री संघ के और से उपाध्यक्षा शारदा जी चोरडीया, महामंत्री पुनमजी कर्नावट, एवं विश्वस्त ज्योतिजी खिंवसरा के करकमलो द्वारा किया गया!

वरघोडा का एवं संगीत वॅन का नियोजन एवं रक्तदान शिबीर का आयोजन नवकार युवा मंच ने तुषार जी मुथा के नेत्रुत्व मे किया! अॅक्टिव ग्रुप के माध्यमसे पाठशाला के बच्चो की नाटिका का एवं सुंदर स्तवन की प्रस्तुती हुई! समारोह का प्रारंभ नवकार महामंत्र एवं स्वागत गीत द्वारा सेजल शिंगवी ने किया ! भ. महावीर जन्म कल्याणक के समारोह का नियोजन आयोजन संघ की महामंत्री पुनमजी कर्नावट ने किया डिजीटल संदेश द्वारा हर दिन समारोह की जाग्रुतता करने का सुंदर प्रयास किया! पाठशाला के बच्चो को T शर्ट का वितरण संतोषजी कर्नावट परिवार के और से किया गया! जन्मकल्याणक के गौतम प्रसादी के लाभार्थी बने जवाहरजी तुषार जी धनेशजी मुथा परिवार, वरघोडा के लाभार्थी बने संघाध्यक्ष विजयजी , प्रमोदजी विलेश, डॉ विपुल , प्रतिकेश, प्रज्ञेश एवं गांधी परिवार, संगीत वॅन के लाभार्थी बने राजकुमार जी, सचिन जी, स्वपनील जी एवं गांधी परिवार, सभा मंडप के लाभार्थी बने श्रीकांतजी, पुनीत मयुरा त्रुप्ति एवं नहार परिवार! इन्ही चारो परिवारों को श्री संघ के और से विश्वस्तो रे करकमले द्वारा सन्मानीत किया गया!

समारोह मे भवन निर्माण के जैन कॉन्फ़्रेंस के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रा. अशोकजी पगारिया, पंचम झोन के अध्यक्ष नितीनजी बेदमुथा उपस्थित थे! श्री संघ के और से उपस्थित महानुभावों का स्वागत एवं दानदाताओं को धन्यवाद सुंभाषजी ललवाणी ने देते हुये जन्मकल्याणक की शुभकामनाएँ प्रदान की ! शारदा जी चोरडीया ने मंच संचलन किया! जवाहरजी मुथा एवं तुषारजी मुथा ने आभार प्रकट किये! समारोह की गरिमा बढ़ाने धर्मप्रेमीयों संग श्री संघ के अध्यक्ष विजयजी गांधी, पुर्वाध्यक्ष सुभाषजी ललवाणी, संतोषजी कर्नावट, जवाहर जी मुथा, कोषाध्यक्ष नेनसुखजी मांडोत, उपाध्यक्षा शारदा जी चोरडीया, महामंत्री पुनमजी कर्नावट, वरिष्ठ मार्गदर्शक सुर्यकांतजी मुथीयान, मोतीलालजी चोरडीया, धनराज जी छाजेड, दिलीपजी फिरोदिया, पोपटलालजी कर्नावट मदनलालजी कोचर, राजेंन्द्रजी छाजेड, हिरालालजी लुणावत, सचिनजी गांधी, ज्योतिजी खिंवसरा, श्रीकातजी नहार, देवेंन्द्र जी लुंकड, नितीन जी छाजेड, मनोज जी चोरडीया, अविनाश जी बोरा, राजेंन्द्र जी रातडीया, राजेंन्द्र जी खिंवसरा, प्रकाशजी मुनोत आदि मान्यवर उपस्थित थे! समारोह का समापन पोपटलालजी कर्नावट के मांगलीक से हुआ!

Share This Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may use these HTML tags and attributes: <a href="" title=""> <abbr title=""> <acronym title=""> <b> <blockquote cite=""> <cite> <code> <del datetime=""> <em> <i> <q cite=""> <s> <strike> <strong>

Skip to toolbar