डबवाली (लहू की लौ) इन दिनों जैन समाज का पर्युषण पर्व चल रहा है जिसके तहत वीरवार को 7वें दिन जैन स्थानक में भगवान महावीर जन्म कल्याणक दिवस श्रद्धा व उल्लास के साथ मनाया गया। युवती मंडल ने बहुत ही सुंदर नाटिका पेश की जिसमे नम्रता जैन प्रिया जैन आस्था जैन संजना जैन व वैराग्न खुशी जैन ने भूमिका अदा की।
इस दौरान चल रही तपस्या की अनुमोदना की गई। अठहाई तप करने वालो की आज मेंहदी थी …अठहई करने वालों के नाम रोहित जैन, रविंद्र जैन, प्रियांशी जैन, पारुल जैन, रेनू जैन, सुनीता जैन, भावना जैन है।
प्रधान सुभाष जैन पप्पी ने बताया कि जैन स्थानक में चातुर्मास के लिए विराजमान महान जैन साध्वियों के सानिध्य में पर्युषण पर्व मनाया जा रहा है। पर्युषन पर्व 8 सितंबर को संवत्सरी महापर्व के साथ संपन्न होंगे। पर्युषण पर्व जैन धर्म में महावीर स्वामी जी के मूल सिद्धांत अहिंसा परमो धर्म और जियो और जीने दो की राह पर चलना सिखाता है। पर्व के आठ दिन जैन समुदाय से जुड़े लोग अधिक से अधिक धर्म ध्यान, तपस्या जाप आदि में लीन रहते हैंl