ध्वजारोहण – तेरापंथ महिला मंडल चेन्नई
अभातेममं का आह्वान, कन्या सुरक्षा सर्किल पर लहरायें तिरंगा महान
Sagevaani.com @चेन्नई : अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल के निर्देशानुसार तेरापंथ महिला मंडल चेन्नई के द्वारा 77th स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष में कन्या सुरक्षा सर्कल माधावरम के आचार्य महाश्रमण जैन पब्लिक स्कूल में सुबह लगभग 7 बजे ध्वजारोहण का कार्यक्रम आयोजित किया गया।
नमस्कार महामंत्र से कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। अध्यक्ष लता पारख ने सभी का स्वागत अभिनंदन किया और स्वंतत्रता दिवस की शुभकामनाएं संप्रेषित की। महिला मंडल और कन्या मंडल ने पूर्ण उत्साह से विभिन्न देशभक्ति गीतिकाओं का सुंदर संगान किया।
तत्पश्चात आचार्य महाश्रमण स्कूल के महासंवाददाता श्री अशोकजी बोहरा प्रिंसिपल श्रीमती जयाप्रसादजी, अध्यक्ष लता पारख, मंत्री हेमलता नाहर, महिला मंडल के पदाधिकारीगण एवं सदस्य, कन्या मंडल संयोजिका खुशी धोका एवं सदस्याएं, बच्चे और स्कूल के अध्यापिकाओं की उपस्थिति में प्रिंसिपल श्रीमती जयाप्रसाद ने राष्ट्र सम्मान में तिरंगा फहराया। सभी ने राष्ट्रगान का संगान किया। कार्यक्रम का कुशल संचालन एवम आभार ज्ञापन मंत्री हेमलता नाहर ने निभाया। सभी ने उत्साह उल्लास से नारे लगाए और स्वंतत्रता दिवस की बधाइयां एक दूसरे से प्रेषित की और कार्यक्रम को सफल बनाया।
.