साध्वी प्रतिभाश्री

मिश्रीमल व रूपचंद की जयंती मनाई: साध्वी प्रतिभाश्री

साध्वी प्रतिभाश्री व प्रेक्षाश्री के सान्निध्य एवं श्री वर्धमान श्वेताम्बर स्थानकवासी जैन श्रावक संघ, अरक्कोणम के तत्वावधान में शनिवार को मरुधर केसरी मिश्रीमल व शेरे राजस्थान रूपचंद की जन्म जयंती मनाई गई। इस अवसर पर सहजोड़े जाप अनुष्ठान किया गया। साध्वी प्रतिभाश्री ने गीतिका के माध्यम से दोनों संतों के जीवन प्रसंग पर अपने भाव व्यक्त किए जबकि साध्वी प्रेक्षाश्री ने संत द्वय के जीवन परिचय पेश किया। इस अवसर पर कई वक्ताओं ने दोनों संतों के प्रति अपने भाव व्यक्त किए।

Skip to toolbar