प्रेम

रक्षाबंधन प्रेम का प्रतीक : विनयमुनि

साहुकारपेट जैन भवन में विराजित उपप्रवर्तक विनयमुनि ने रक्षाबंधन के अवसर पर कहा रक्षाबंधन प्रेम का प्रतीक है, जिसका अपना अलग ही महत्व है। इस पर्व से भाई बहनों में एक उत्साह सी होती है। इस दिन खुद में बदलाव लाने का प्रयास करना चाहिए। ऐसा करने से इस पर्व का महत्व और भी बढ़ जाएगा। छगनलाल की 130वीं जन्म जयंती पर मुनि ने कहा सदगुरुओं ने अपने ज्ञान से ही लोगों की अज्ञानता को दूर किया है। इस प्रकार से हम पर उन महापुरुषों का बहुत ही बड़ा उपकार है और उनके इस उपकार को कभी नहीं भूलना चाहिए। उनके द्वारा बताए गए मार्ग का अनुसरण कर ज्ञान के महत्व को समझ कर अज्ञानता से दूर होना चाहिए। सागरमुनि ने कहा जगत के सभी जीवों की रक्षा के लिए रक्षाबंधन को बहन अपनी रक्षा के लिए भाई के कलाई पर रक्षा सूत्र बांधती है। इस सूत्र को हाथों तक नहीं बल्कि आत्मा में लाकर चारित्र करना चाहिए। मनुष्य के जीवन में पर्व उन्हें ऊचा ...

प्रेम सृष्टि का सर्वश्रेष्ठ तत्व: आचार्य पुष्पदंतसागर

चेन्नई. सुंदेशा भवन में विराजित आचार्य पुष्पदंतसागर ने कहा प्रेम सृष्टि का सर्वश्रेष्ठ तत्व है। हालांकि प्रेम के नाम पर ही सबसे अधिक दुव्र्यवहार हो रहा है। धोखा दिया जा रहा है और लोग वासना की तड़प बुझाने को ही प्रेम समझ रहे हैं। आदमी प्रेम के नाम पर ही धोखा खा रहा है। प्रेम की ताकत के सामने संसार झुकता है। रावण ने वासना के चलते ही सीता का अपहरण किया था। उसे राम ने नहीं उसके काम ने मारा था। हिरणी प्रेम के कारण अपने बच्चे को बचाने के लिए सिंह का सामना करती है और सफल भी होती है। मानतुंग आचार्य का कहना है कि सर्वशक्तिमान मानव को वासना के नाम पर गड्ढे में गिरने नहीं दूंगा। हम दुर्गति में भटकने के लिए पैदा नहीं हुए। यदि परमात्मा बनना है तो ऊर्जा को ऊध्र्वगामी बनाओ। ऊर्जावान पुरुषों एवं राम, महावीर का ध्यान व स्मरण करो। परमात्मा के ध्यान से स्वयं को चार्ज करो। इससे हमारी आत्मा को इस अंधकार में फि...

Skip to toolbar