दिवाकर विचार मंच

गोहत्या से भी अनंत गुना ज्यादा पाप भ्रूण हत्या’: राष्ट्रसंत कमल मुनि

—राष्ट्रसंत कमल मुनि की बेबाक टिप्पणी कोलकाता. भ्रूण हत्या गोहत्या से भी अनंत गुना ज्यादा पाप है। वात्सल्य ममता रूपी मां की कोख में पल रही निर्दोष संतान की हत्या कर अपनी कोख को कत्लखाने के रूप में परिवर्तित करके अबोध बाल मानस को बर्बरतापूर्वक मौत के घाट उतारने वाले दरिंदे मानवता पर कलंक रिश्तों का शर्मसार करने वाली दुरात्मा है। उनके काले कारनामों से शैतान भी शर्मिंदगी महसूस कर रहा होगा। राष्ट्रसंत कमल मुनि कमलेश ने शुक्रवार को अखिल भारतीय जैन दिवाकर विचार मंच महिला शाखा के समारोह को महावीर भवन में संबोधित करते हुए यह बेबाक टिप्पणी की। मुनि ने कहा कि भ्रूण हत्या मातृत्व हत्या के समान है। इसके दोषी धार्मिक तो क्या इंसान कहलाने का भी उन्हें अधिकार नहीं है। उन्होंने कहा कि उस पवित्र आत्मा को मौत के घाट उतारना साक्षात लक्ष्मी सरस्वती दुर्गा मां को कत्ल करने के समान है और यह क्रूरता की परा...

Skip to toolbar