posts

फाल्गुनी चौमासी पर्व मनाया गया

श्री जैन रत्न हितैषी श्रावक संघ तमिलनाडु के तत्वावधान में स्वाध्याय भवन साहूकारपेट चेन्नई में फाल्गुनी चौमासी पर्व तप-त्याग पूर्वक आत्म आलोचना दिवस के रुप में मनाया गया | वरिष्ठ स्वाध्यायी श्री विनोदजी जैन ने जैन धर्म का मौलिक इतिहास के भाग चार सामान्य श्रुतधर खण्ड का वांचन किया | श्रावक संघ के निवर्तमान कार्याध्यक्ष आर नरेन्द्रजी कांकरिया ने बताया कि जैन धर्म में संवत्सरी पर्व की तरह फाल्गुनी चौमासी पर्व भी महत्वपूर्ण माना जाता हैं इस पर्व पर सभी कार्तिक पूर्णिमा के पश्चात विगत चार माह में लगे हुए दोषों व पापों की आलोचना करते हैं | तपस्वी श्री कांतिलालजी तातेड़, श्रावक श्री इंदरचंदजी कर्णावट,आर नरेन्द्रजी कांकरिया ने आलोयणा का पाठ किया | स्वाध्याय संघ जोधपुर के सहसंयोजक श्री ए नवरतनमलजी बागमार ने उपस्थित तीनों नवीन स्वाध्यायी बन्धुवरो को अंतगढ़दसा सूत्र के वांचन व शुद्धिकरण का प्रशिक्षण करव...

परिवारो में संस्कारों का रहे सम्प्रोषण : मुनि मोहजीत कुमार

माधावरम ट्रस्ट बोर्ड ने किये चारित्र आत्माओं के दर्शन, अधिकतम प्रवास का किया निवेदन    Sagevaani.com / चेन्नई: माधावरम तेरापंथ ट्रस्ट बोर्ड टीम ने चेन्नई की ओर विहाररत मुनि श्री मोहजीतकुमार ठाणा 3 के कृष्णगिरी जैन तीर्थ में दर्शन किये।  प्रबंध न्यासी श्री घीसूलाल बोहरा ने नेतृत्व में 14 सदस्य टीम ने मुनिवर को वन्दन कर, सुखसाता निवेदित की। श्री बोहरा ने स्वागत स्वर प्रस्तुत करते हुए शेषकाल में, माधावरम में अधिकतम दिनों तक विराजने का निवेदन किया। उपाध्यक्ष श्री रमेश परमार ने माधावरम की गतिविधियाँ और आगामी कार्ययोजना की प्रस्तुत की।  मुनिवर ने कहा कि तेरापंथ धर्मसंघ एक गुरु की स्वस्थ परम्परा में अपना चहुमुंखी विकास कर रहा है। श्रावक समाज अपना आध्यात्मिक विकास कर रहा है। मुनिवर ने प्रेरणा पाथेय प्रदान करते हुए कहा कि आप सब का दायित्व है कि भावी पीढ़ी में भी संस्कारों का दृढ़ विकास हो। शहर...

वन बंधु परिषद चेन्नई ने भव्य साहचर्य कार्यक्रम के साथ होली मनाई

फ्रेंड्स ऑफ ट्राइबल सोसाइटी (एफटीएस) चेन्नई जोन ने हाल ही में अपने सदस्यों और समर्थकों के बीच एकता और सौहार्द को बढ़ावा देने के लिए एक जीवंत और जोशीला होली समारोह आयोजित किया, जिसका नाम *होली का हंगामा* रखा गया। समुदाय और संगठन के उद्देश्यों के बीच बंधन को मजबूत करने के लिए आयोजित यह कार्यक्रम सभी शामिल लोगों के सामूहिक प्रयास की बदौलत एक बड़ी सफलता थी। अध्यक्ष प्रवीण टाटिया ने कार्यक्रम की शुरुआत में सम्मानित अतिथियों और सदस्यों का गर्मजोशी से स्वागत किया, जिससे एकता और उत्सव की शाम की शुरुआत हुई। उन्होंने प्रायोजकों और अतिथियों से मिले निरंतर समर्थन के लिए आभार व्यक्त किया, और संगठन के लक्ष्यों को प्राप्त करने में समुदाय की भूमिका के महत्व पर जोर दिया। चेन्नई विभाग के माध्यम से 900 स्कूल चल रही है उसकी जानकारी भी दी गई। शाम का मनोरंजन खंड जीवंत आकर्षण था, जिसमें सौरव दोशी और अनामिका अग्र...

होली के रंगों को आध्यात्मिक के रंग में रंग दे – मुनिश्री दीपकुमार

Sagevaani.com /गुडवानचेरी/चेन्नई: युगप्रधान आचार्य श्री महाश्रमणजी के सुशिष्य मुनिश्री दीपकुमारजी ठाणा 2 के सान्निध्य में श्री जैन स्थानक, गुडवानचेरी में “होली चातुर्मास”- होली के रंग, अध्यात्म के संग विषयक श्री एसएस जैन संघ गुडवानचेरी द्वारा आयोजित किया गया। जिसमें गुडवानचेरी के अलावा पल्लावरम, पम्मल, पैरंगलतूर, तांबराम के श्रावक श्राविकाएं भी उपस्थित थे।  मुनिश्री दीपकुमारजी ने कहा कि होली लौकिक उत्सवों में प्रमुख उत्सव है। वर्ष भर के तनाव को भूलने- मिटाने का यह सबसे अच्छा दिन है। होली रंगों का त्यौहार है। मनुष्य रंगों का समवाय है। स्थूल दृष्टि से वह हाड- मांस का पुतला है, किंतु सूक्ष्म दृष्टि से देखे तो मनुष्य रंगों की ही प्रतिकृति और उपज है। आभामंडल जो सर्वाधिक शक्तिशाली होता है, वह भी रंगों की अनुकृति है। होली के रंगों को हम अध्यात्म के रंग में रंग दे।  मुनिश्री ने आगे कहा...

प्रेम ,सौहार्द और सद्भावों का प्रतीक होली का त्योहार

Sagevaani.com /कृष्णगिरि/चेन्नई : भारतीय त्योहारों की परम्परा में होली का त्योहार अपनी विशिष्ट पहचान लिए हुए है। यह त्योहार रंगों की रंगिनी के साथ मानव जाति को विकृति से संस्कृति की ओर गतिमान होने की प्रेरणा प्रदान करता है। इस त्यौहार का आगमन प्रकृति के मिलन में उल्लास और उमंग भरे वातावरण का निर्माण करता है। उपरोक्त विचार युगप्रधान आचार्य महाश्रमणजी के सुशिष्य मुनि श्री मोहजीतकुमारजी ने गुरुवार को तमिलनाडु के प्रसिद्ध तीर्थक्षेत्र कृष्णगिरी में होली चातुर्मास के समारोह में प्रकट किये।  मुनिप्रवर ने आगे कहा कि होली के सांस्कृतिक महत्व को प्रकट करते हुए कहा कि होली का त्योहार प्रेम, स्नेह, सौहार्द और सद्‌भावों के साथ जुड़ा हुआ है। होली की रंगीन छटा व्यक्ति के मन और भावों में आनन्द प्रकट करता है। तनाव और अवसाद के युग में व्यक्ति के भीतर आनन्द की रंगीनी बहार बहे। कार्यक्रम में मुनि ने रंगों का...

चतुर्विध संघ के निश्रा मे होली चातुर्मासिक पक्खी महापर्व आध्यात्मिक रुप से संप्पन्न

चतुर्विध संघ के निश्रा मे होली चातुर्मासिक पक्खी महापर्व आध्यात्मिक रुप से संप्पन्न! तीन दिवसीय मौन साधना एवं तेला आराधना कर खान्देश केशरी “बरसा-दाता” पु. गौतम मुनीजी प्रकट! आकुर्डी- निगडी- प्राधिकरण जैन श्रावक संघ मे आज होली चातुर्मासिक पक्खी पर्व सप्त दिवसीय कार्यक्रम के माध्यम से बडे धुमधाम से, आध्यात्मिक रुपसे महाराष्ट्र गौरव, खान्देश केशरी, पु गौतम मुनीजी म.सा. “बरसा-दाता”, अध्ययनशील युवा मनिषी पु. चेतन मुनीजी म.सा. वयोस्थविर पु. बालचंद जी म.सा. आगम ज्ञाता, पुच्चिस्थुनंम आराधिका पु. सौरभप्रज्ञाजी म.सा.ज्ञान पिपासु साध्वी गोयम सुधाजी म. सा. आदि ठाणा के प्रमुख उपस्थिती मे “ चतुर्विध” संघ द्वारा मनाया गया! गुरुदेव पु. गौतम मुनीजी म. सा. की तीनदिवसीय मौन साधना तेला तप कर गुरुदेव प्रकट हुये एवं आज के महापर्व के अवसर पर उद् बोधन करते हुये जिनसे हम अबोल है , व्यवहार नही रखते ऐसे सभी रिश्तेदा...

नारीत्व का उत्सव – स्वर धारा ‘कवि सम्मेलन’ का आयोजन

श्रीमती सुनीता यशपाल गोलेछा को प्रेरणा सम्मान प्रदत्त किया गया Sagevaani.com /चेन्नई: अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल के तत्वावधान में तेरापंथ महिला मंडल चेन्नई द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर नारीत्व का उत्सव – स्वर धारा (कवि सम्मेलन) एवं प्रेरणा सम्मान समारोह तेरापंथ भवन, साहूकारपेट में आयोजित किया गया।   कार्यक्रम की शुरुआत नमस्कार महामंत्र के पश्चात प्रेरणा गीत के मंगलाचरण के साथ हुई। अध्यक्षा श्रीमती लता पारीख की शुभेच्छा के साथ उपाध्यक्षा श्रीमती रीमा सिंघवी ने स्वागत स्वर प्रस्तुत किया। इस वर्ष 2024-25 का प्रेरणा सम्मान श्रीमती सुनीता यशपाल गुलेच्छा को प्रदत्त किया गया। श्रीमती सुनीता यशपाल एक प्रतिभा संपन्न साहित्यकार होने के साथ-साथ बिजनेस में भी गहरी रुचि रखती हैं। जैन दर्शन को समृद्ध बनाने एवं समाज में उनके प्रचार प्रसार में आपका अत्यंत महत्वपूर्ण योगदान है। आप ने सामान...

ज्येष्ठ उद्योजक श्री जयकुमारजी चोरडीयांचा “ सहस्र- चंद्र” दर्शन सोहळा

ज्येष्ठ उद्योजक श्री जयकुमारजी चोरडीयांचा “ सहस्र- चंद्र” दर्शन सोहळा! निगडी येथील प्रसिध्द उद्योजक तथा आकुर्डी- निगडी- प्राधिकरण श्री संघाचे पुर्व अध्यक्ष श्रीमान जयकुमारजी चोरडीया यांनी आपल्या यशस्वी जीवनाची 80 वर्षे पुर्ण करत आज 81 व्या वर्षात प्रवेश केला. मुळ नारायणगांव निवासी असुन विधी पदवी ग्रहण करुन 50 वर्षांपूर्वी पिंपरी चिंचवड उद्योग नगरीत उद्योग व्यवसायासाठी चोरडीया कुटुंबीय चिंचवड येथे आले. बांधकाम व्यवसायासाठी लागणाऱ्या सर्व वस्तु सॅनिटरी उपयुक्त वस्तुंच भव्य दालन निगडीत उभारुन पिंपरी- चिंचवड सह पुण्यात आपल्या व्यवसायाचा नावलौकिक जयजकुमारजींनी व कालांतराने पुत्र मनोजने प्रस्थापित केला. “ पंचशील” सारख्या उद्योग समुहास शिखरावर नेण्याच काम ज्येष्ठ सुपुत्र स्व. अभयने केले. अशा व्यक्तित्वाच्या जन्म दिवसाचे औचित्य साधत आज आकुर्डी- निगडी- प्राधिकरण श्री संघाचे अध्यक्ष सुभाष जी ललवाणी ...

ध्यान दिल के माध्यम से करो, दिमाख से नही: गौतम मुनीजी

ध्यान दिल के माध्यम से करो, दिमाख से नही! – महाराष्ट्र गौरव, खान्देश केशरी पु. गौतम मुनीजी “बरसा- दाता” का उद्बोधन ! होली चातुर्मास के उपलक्ष्यमे आयोजित सप्त दिवसीय कार्यक्रम का आज त्रुतिय दिवस! पु. चेतन मुनीजी एवं पु गौतम मुनीजी ने आज समयोचित प्रवचन दिया! आज शाम 6 बजे से गुरुदेव गौतम मुनीजी का मौन व्रत प्रारंभ होगा ! तीन दिवसीय आराधना के समापन 13 तारीख को गुरुदेव प्रकट होकर उद् बोधन एवं महामांगलीक फर्मायेंगे! 11/12/13 तारीख तीन दिवसीय तप आराधना का आयोजन एकासन, उपवास, आयंबील, तेला, दया पौषध आदि का आयोजन आकुर्डी निगडी प्राधिकरण श्री संघ के प्रांगण मे किया गया है! चतुर्विध संघ के माध्यम से होली चातुर्मास हो रहा है! “बरसादाता” पु गौतम मुनीजी म.सा. अध्ययनशील पु. चेतन मुनीजी म.सा. वयोव्रुध्द पु. वालचंद जी म.सा. एवं साध्वी व्रुंद मे पुच्चिसुणं आराधिका, आगम ज्ञाता पु सौरभ सुधाजी म. सा. एवं ...

गुरणीमैया रमणिक कुंवर जी महाराज साहब का 64वां दीक्षा दिवस मनाया गया

आज एम आय जी स्थानक, इन्दौर परिसर में पुज्य गुरणीमैया रमणिक कुंवर जी महाराज साहब (द.मु) एवं साध्वीमंडल के पावन सानिध्य में पुज्यनीय गुरणीमैया का 64वां दीक्षा दिवस मनाया गया और प्रवचन प्रभाविका साध्वी श्री नूतन प्रभाजी म सा, मृदुलजी मसा एवं श्री मंगलप्रभाजी मसा द्वारा गुरुके महत्व को समझाते हुए गुणानुवाद किया गया। धर्म सभा में सौभाग्य प्रकाश शांति रमणिक धार्मिक एवं आध्यात्मिक ट्रस्ट द्वारा सुप्रसिद्ध नेत्र रोग विशेषज्ञ समाज गौरव डाक्टर राजीव चौधरी को “चिकित्सा रत्न सम्मान” से सम्मानित किया गया । ट्रस्ट के श्री नवीनजी चौधरी, श्री सुभाष जी विनायक, श्री प्रकाश कोठारी, श्री प्रवीण बम द्वारा सम्मान मंजूशा प्रदान की एवं एम आय जी संघ द्वारा शाल ओडाकर सम्मानित किया गया ।   संध के अध्यक्ष एवं सभी पदाधिकारी गण ने गुरणीमैया के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित कर संघ पर उनकी असीम कृपा की सराहना की गई ...

पूज्यश्री कुशलचन्द्रजी म.सा का 287 वां दीक्षा दिवस संघ समर्पण दिवस के रुप में मनाया गया

परम्परा के मूलपुरुष पूज्यश्री कुशलचन्द्रजी म.सा का 287 वां दीक्षा दिवस संघ समर्पण दिवस के रुप में मनाया गया | दिनांक 6 मार्च 2025,गुरुवार चेन्नई-स्वाध्याय भवन, साहूकारपेट परम्परा के मूलपुरुष पूज्यश्री कुशलचन्द्रजी म.सा का 287 वां दीक्षा दिवस संघ समर्पण दिवस के रुप मे श्री जैन रत्न हितैषी श्रावक संघ तमिलनाडु के तत्वावधान मे स्वाध्याय भवन,साहूकारपेट,चेन्नई मे मनाया गया | वरिष्ठ स्वाध्यायी भाई श्री लीलमचन्दजी बागमार तपस्वी रत्न कांतिलालजी तातेड़ व श्रावक रत्न उच्छबराजजी गांग ने कुशलचंद्रजी म.सा की स्तुति की | वरिष्ठ स्वाध्यायी वीरपुत्र वीरभ्राता आर वीरेन्द्रजी कांकरिया ने आचार्य पूज्यश्री हस्तीमलजी म.सा की कृति जैन धर्म का मौलिक इतिहास भाग चार के अन्तर्गत सामान्य श्रुतधर का विस्तृत विवेचन वांचन किया | श्री जैन रत्न हितैषी श्रावक संघ,तमिलनाडु के निवर्तमान कार्याध्यक्ष आर नरेन्द्रजी कांकरिया ने ...

गुरुदेव गौतम मुनीजी म.सा. बरसा दाता आदि ठाणा 3 का होली चातुर्मास आकुर्डी-निगडी-प्राधिकरण श्री संघ के प्रांगण मे

महाराष्ट्र गौरव, खान्देश केसरी पु गुरुदेव गौतम मुनीजी म.सा. बरसा दाता आदि ठाणा 3 का होली चातुर्मास आकुर्डी-निगडी-प्राधिकरण श्री संघ के प्रांगण मे! महाराष्ट्र गौरव, खान्देश केसरी पु. गुरुदेव श्री गौतम मुनीजी म. सा. बरसा दाता , युवाप्रज्ञ अध्ययनशील,पु. श्री चेतन मुनीजी, वयोस्थिर पु. बालचंद मुनीजी आदि ठाणा 3 का होली चातुर्मास आकुर्डी निगडी प्राधिकरण श्री संघ के प्रांगण मे होगा! आज “ कलश- मंदीर” मे संघाध्यक्ष सुभाष ललवाणी के संग विश्स्तो ने गुरु भगवंतोके दर्शन पाकर धर्म चर्चा की! कोषाध्यक्ष नेनसुख जी मांडोत, पुर्वाध्यक्ष जवाहरजी मुथा, महामंत्री राजेंन्द्र जी छाजेड, विश्वस्त सूर्यकांत जी मुथीयान पोपटलालजी कर्नावट आदि साथमे थे! गुरुभगवंतोका आकुर्डी स्थानक भवनमे फत्तेचंद जैन विध्यालयसे शुक्रवार दि 7 मार्च को सुबह 9 बजे आगमन होगा! ज्यादासे ज्यादा संख्यामे विहार सेवकों संग श्री संघ के सदस्योने सकल ...

Skip to toolbar