श्रमण संघीय जैन दिवाकरीय, मालवसिंहनी पू. गुरूणी कमलावतीजी मासा की सुशिष्या जिनसाशन प्रभाविका, अनुष्ठान आराधिका महासती डा. कुमुदलताजी मासा, स्वर साम्राज्ञी सरताज महाप्रज्ञाजी और साध्वी राजकिर्तीजी मासा ठाणा 4 रविवार को कृष्ण गिरी से 4 किलोमीटर पहले सेलम की ओर गुरु दिवाकर केवल कमला वर्षावास समिति युवा शाखा बेंगलुरु के युवा टीम विहार का लाभ लेते हुए होटल सर्वाना भवन के ऑपोजिट साइ कृष्ण हाई सेकेंडरी स्कूल में विराजमान है। यह स्थान सेलम कृष्ण गिरी हाईवे रोड में स्थित है।
चेन्नई. साध्वी सिद्धिसुधा अन्य सहवर्तिनी साध्वियों के साथ रविवार प्रात: 6 बजे सैदापेट स्थानक से विहार कर बर्किट रोड टी. नगर स्थित माम्बलम जैन स्थानक पहुंचेंगी। श्री एस एस जैन संघ के पदाधिकारी एवं विहार टीम के कार्यकत्र्ता साध्वीवृन्द की अगुवानी करेंगे। माम्बलम स्थानक पहुंचने के पश्चात साध्वीवृन्द के सान्निध्य में रविवारीय सामूहिक प्रार्थना, रविवारीय प्रवचन व अन्य धार्मिक कार्यक्रम होंगे।
आचार्य तुलसी सेवा केन्द्र एवं तेरापंथ टास्क फोर्स के प्रशिक्षण सत्र का शुभारम्भ* चेन्नई. अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद् के तत्वावधान में तेयुप, चेन्नई द्वारा संचालित मानव सेवा को समर्पित आचार्य तुलसी डायग्नोस्टिक सेन्टर के प्रांगण में नवनिर्मित भवन *आचार्य तुलसी सेवा केन्द्र* का शुभारम्भ मुनिश्री ज्ञानेन्द्रकुमारजी के मंगल पाथेय के बाद *जैन संस्कार विधि*द्वारा शुभारंभ हुआ! उसी के साथ प्राकृतिक अथवा मानवकृत आपदा से निपटने के लिए प्राथमिक चिकित्सा एवं जीवन रक्षा के लिए *तेरापंथ टास्क फोर्स* के द्वितीय बटालियन के प्रथम लेवल के प्रशिक्षण सत्र का प्रारम्भ हुआ! तेयुप अध्यक्ष श्री भरत मरलेचा ने स्वागत भाषण एवं मंगलाचरण नवीन मुणोत ने किया! मुनि श्री ज्ञानेन्द्रकुमार ने मंगल पाथेय प्रदान करते हुए कहा कि जिसकी कुण्डली में गुरू समर्थ हो, तो बाकी सब ग्रह बिखरे हुए भी शांत हो जाते हैं! जिनके गुरू ऊर्ज...
चेन्नई. संकलेचा जैन भाईपा संस्थान के तत्वावधान में विश्व विख्यात जैन तीर्थ नाकोड़ा में रविवार को अखिल भारतीय संकलेचा परिवार का भाईपा स्नेह मिलन समारोह आयोजित होगा। कार्यकारी सचिव पवन संखलेचा ने बताया कि भाईपा सम्मेलन में पूरे देश से सदस्य शिरकत करेंगे। कार्यक्रम में अखिल भारतीय संखलेचा परिवार का गठन होगा। मुख्य अतिथि ओमप्रकाश संकलेचा विधायक जावद, विशिष्ट अतिथि बाड़मेर विधायक मेवाराम जैन और अध्यक्षता पूर्व विधायक पारस करेंगे। नाकोड़ा अध्यक्ष रमेशकुमार मुथा, पूर्व नाकोड़ा अध्यक्ष चम्पालाल पारख, हिमांशु संकलेचा सहायक निदेशक सी.जी.एस.टी. वडोदरा तथा सब रजिस्टार बालोतरा पंकज संकलेचा भी कार्यक्रम में उपस्थित होंगे। अखिल भारतीय संखलेचा परिवार संयोजक बाबूलाल आर. संखलेचा के नेतृत्व में समस्त व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई।
चेन्नई. चिंताद्रीपेट जैन स्थानक से गुरुवार को प्रस्थान कर साध्वी कंचन कुंवर, साध्वी डॉ. सुप्रभा, साध्वी डॉ. उदितप्रभा, साध्वी विजयप्रभा, साध्वी डॉ. हेमप्रभा एवं अन्य साध्वीवृंद ने साध्वी डॉ. उदितप्रभा के सांसारिक भाई सुरेश बैद के साहुकारपेट स्थित निवास पर प्रवेश किया। दीक्षा के 38 वर्ष बाद प्रथम बार अपने गृहस्थान पर पहुंचने पर साध्वीमंडल का स्वागत हुआ। इस अवसर पर साध्वी डॉ. सुप्रभा ने कहा चेन्नई की दीक्षित संयमी बेटियां अन्य साध्वियों के साथ आयी हैं, आप सभी उनसे अच्छी सीख ग्रहण करें। एएमकेएम में होने जा रहे चातुर्मास का भरपूर लाभ लेकर त्याग-तप-धर्माराधना करें। महासती डॉ.उदित प्रभा ने कहा 38 वर्ष पूर्व इसी साहुकारपेट की धरती से सभी बुजुर्गों का आशीर्वाद लेकर यहां से विदा हुईं। मां की ममता, पिता का प्यार मिला, शिक्षा के साथ संस्कार, दुलार के साथ दीक्षा महोत्सव भी कराया। ज्ञान की दीप्ति, दर्श...
अहिंसा यात्रा द्वारा संपूर्ण भारत में अहिंसक चेतना का जागरण करते हुए लगभग 16000 किलोमीटर से अधिक की पदयात्रा करने वाले शांतिदूत आचार्य श्री महाश्रमण जी का आज वेलूर शहर में पावन पदार्पण हुआ। स्वर्णमंदिर के कारण स्वर्ण नगरी के नाम से प्रसिद्ध वेलूर के श्रद्धालुओं की चिर प्रतिक्षित मनोकामना आज अपने आराध्य की सान्निधि पाकर पूर्ण हो गई। यात्रा पथ में परिवर्तन कर लगभग 75 किलोमीटर का अतिरिक्त विहार कर महातपस्वी महाश्रमण जी अपने भक्तों को तारने वेलूर पधारे। प्रभात वेला में गणाधिपति तुलसी इंजीनीयरिंग काॅलेज से गुरूदेव ने मंगल प्रस्थान किया। कल शाम आये तुफान एवं बरसात के कारण मौसम में आज शीतलता थी। शहर में प्रवेष करते ही वेलूरवासी अपने गुरू के स्वागत में उपस्थित हो गये। लगभग 11 किमी विहार कर भव्य जुलूस के साथ पूज्य आचार्यवर का वेंकटेश्वर हायर सैकण्डरी स्कूल में पदार्पण हुआ। यहां आयोजित स्वागत समारोह...
वेलूर. आचार्य महाश्रमण अपनी शिष्यमंडली के साथ मंगलवार सवेरे पल्लीगोंडा स्थित अणुव्रत विद्यालय से प्रस्थान कर पेनातुर होते हुए कनियम्बाड़ी के गणाधिपति जैन इंजीनियरिंग कालेज परिसर पहुंचे। बुधवार सुबह वे शहर के वेंगटेश्वरा हायर सेकण्डरी स्कूल में प्रवचन देंगे।
महावीर इंटरनेशनल चेन्नई द्वारा पाश्र्व पद्मावती गौशाला चेरिटबल ट्रस्ट के साथ मंगलवार को तंडलम गौशाला में निशुल्क नेत्र जांच शिविर लगाया गया। टी.नगर निवासी संघवी कल्याणीदेवी एवं सज्जनराज नाहर के सहयोग से आचार्य श्रीमद विजय तीर्थभद्र सूरी के सान्निध्य में शिविर की शुरुआत हुई। शिविर में डा.अग्रवाल आई हॉस्पिटल के चिकित्सकों ने सेवाएं देते हुए 140 लोगों की आँखों की जांच की। इनमें से जिन लोगों की आंखों में मोतियाबिंद पाया गया उनकी सर्जरी करवाई जाएगी। इसके अलावा जांच में आंखें कमजोर पाई जाने के कारण ८१ लोगों को तीन जून को चश्मे बनाकर दिए जाएंगे। फ़तेचंद जैन, निरंजन, सोलंकी हीरालाल कोठारी, दिनेश लखावत, ज्ञानचंद कटारिया, भंवरलाल जैन, विवेक नाहर व दिनेश समदडिय़ा का शिविर में सहयोग सराहनीय रहा।
चेन्नई. श्री जैन श्वेताम्बर तेरापंथ सभा चेन्नई का एक प्रतिनिधिमंडल वेलूर में विराजित आचार्य महाश्रमण के दर्शनार्थ पहुंचा। पूर्व अध्यक्ष धरमचंद लूंकड़ व नवनिर्वाचित अध्यक्ष विमल चिप्पड़ के नेतृत्व में पहुंचे इस प्रतिनिधिमंडल में रमेश बोहरा, पुखराज बडोला, इंदरचंद डूंगरवाल, अमरचंद लूंकड़, तनसुखलाल नाहर, रमेश परमार, विनोद डागा, सुरेशचंद मूथा, विनोद डांगरा, चंद्रेश चिप्पड़, प्रवीण बाबेल व तरुण दुगड़ शामिल थे। सभी आचार्य के दर्शन कर आशीर्वाद लिया एवं उनके समक्ष सभा के अधिवेशन की रिपोर्ट प्रस्तुत की।
श्री जैन रत्न हितैषी श्रावक संघ तमिलनाडु एवं श्री एस.एस. जैन संघ पुरसवाक्कम के संयुक्त तत्वावधान मे श्री जैन स्थानक ताना स्ट्रीट पुरसवाक्कम में 6 दिवसीय संस्कार शिविर का आयोजन 21/05/2019 से 26/05/2019 तक रखा गया। संस्कार शिविर में श्री सुरेशजी हिंगड़, श्री विनोदजी जैन, मोहित छाजेड़, श्रीमती संगीताजी बाफना, स्वीटीजी चोरडिया, उषाजी चोरडिया, हेमाजी बाबेल, संगीताजी बोहरा, प्रमिलाजी बुरड़ ने प्रशिक्षण सेवाएं दी। शिविर में कुल 105 बालक-बालिकाओ ने भाग लिया और दैनिक प्रार्थना, सामायिक, प्रतिकमण, पच्चीस बोल, नव तत्व, श्रावक के इक्कीस गुण आदि ज्ञानार्जन किया । श्रावक संघ के प्रचार प्रसार सचिव आर. नरेन्द्र कांकरिया ने बताया कि समापन्न समारोह मे श्री महावीरचंदजी रांका, अध्यक्ष जैन कांफ्रेंस तमिलनाडु एवं श्री शांतिलालजी सिंघवी मुख्य अतिथि थे । श्री सोहनलालजी झामड़, श्री ललेशजी कांकरिया, शिविर संयोजक श्री...
परम आचार्य भगवंत 1008 पूज्य श्री हीराचंदजी मासा की आज्ञानुवर्तिनी साध्वी प्रमुखा श्री तेजकवरजी मा सा की सुशिष्या महासतीजी श्री इंदुबालाजी मासा श्री मुदितप्रभाजी मासा आदि ठाणा 10 से श्री जैन स्थानक, आवड़ी में सुखपूर्वक विराजित हैं। श्री एसएस जैन संघ आवडी के तत्वावधान में बालिकाओं के उज्जवल भविष्य हेतु जीवन निर्माण त्रिदिवसीय आवासीय शिविर 27 मई को शुरू हुआ जो कि 29 मई तक चलेगा। अग्र विहार अम्बत्तूर फरसते हुए पाडी के लिए होगा। 31 मई को सुबह महासती मंडल अम्बत्तूर से विहार करते हुए श्री जैन स्थानक पाडी पधारेंगे। 31 मई शुक्रवार को सुबह 5 बजे जैन स्थानक सैदापेट, चेन्नई से वाहनों द्वारा अम्बत्तूर के लिए प्रस्थान करेंगे।
श्री एस एस जैन महिला विद्या संघ चैनई की ओर से दिनांक 18/5 से दिनांक 26/5 तक नौ दिन के फ्री समर कैंप का समापन मुख्य अतिथि श्री जैन महासंघ चैनई अध्यक्ष श्री मान सज्जनराज जी मेहता, जैन कान्फ्रेंस महिला राष्ट्रीय संगठन मंत्री कंचन जी मेहता संघ अध्यक्ष रिखब चन्द जी लोढा, मंत्री दोलत राज बांठीया, सहमंत्री कमला मेहता, कोषाध्यक्ष ललीत कटारिया आदि की उपस्थिति में कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। मंगलाचरण के साथ मंच का संचालन दोलत बांठीया ने करते हुए सभी सदस्य तथा बालिकाओं के नामो को जोड़कर सुंदर कविता पेश की। कमला मेहता ने नौ दिन में हुई गतिविधियों पर प्रकाश डालते हुए कहा ऐसे केम्प लगाने से एक बेटी अच्छी बहु बनकर घर को स्वर्ग बना सकती है। कुकिंग, बेकिंग, पेकिंग, क्राफ्टिंग कला को सिखाने वाली ट्रेनर इन्द्रा बोहरा, रितु आंचलिया, हिनल परमार, ललिता चौरड़िया, चहक महक नाहटा,डाॅ मधु माथुर, आनंदी छाजेड़ को सम्मानित कि...