Khabar

कस्तूरी देवी बालिका विद्यालय में 54,000 मूल्य की बेंच और टेबल भेंट किये

विक्रम जैन/नेल्लोर : यह पर शनिवार को भगवान महावीर जैन चैरिटेबल ट्रस्ट के तत्वाधान में कस्तूरी देवी बालिका विद्यालय में 54,000 मूल्य की बेंच और टेबल भेंट किये। 60 बालिकाओं को कक्षा में बैठ कर पढ़ाई करने के लिए यह बेंच और टेबल भेंट किया गया। यह कार्यक्रम भामशाओ के सहयोग से आयोजित किया गया। भगवान महावीर जैन चैरिटेबल ट्रस्ट के सचिव जेपी जैन ने कहा कि इस ट्रस्ट की और से कई सारे सेवा कार्यक्रम किये गए। आगे भी इसी तरह के सेवा कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे।

फागण फेरी तीर्थ यात्रा के लिए रावण हुआ संघ

विक्रम जैन/नेल्लोर : शनिवार को नेल्लोर से छ गाउ फागण फेरी तीर्थ यात्रा के लिए रावण हुआ संघ। श्री आदिनाथ मित्र मंडल नेल्लोर द्वारा आयोजित छ गाउ फागण फेरी (शत्रुंजय) तीर्थ यात्रा शनिवार को रवाना हुई । भगवन श्री आदिनाथ के जयकारो से रेलवे स्टेशन गूंज उठा। करीब 120 यात्रियों के साथ यहाँ तीर्थ यात्रा रवाना हुई। इस यात्रा में छ गाउ तीर्थ यात्रा के साथ साथ खम्बात तीर्थ,मानीलक्ष्मी तीर्थ,आयोध्यापुरम तीर्थ भी शामिल है। यहाँ तीर्थ यात्रा सम्पन कर 23 मार्च को नेल्लोर पहुंचेंगे। कार्यक्रम क संचालन श्री आदिनाथ मित्र मंडल द्वारा आयोजित किया गया। करीब दो सालो से इस तीर्थ यात्रा का आयोजन किया जा रहा है और आगे भी यहाँ यात्रा सुचरूप से चलती रहे इस की कामना की।

साध्वी कुमुदलताजी SRS कॉलेज में विराजमान

जिनशासन प्रभाविका साध्वी डाँ. श्री कुमुदलताजी म.सा, स्वर साम्राज्र्ञी श्री महाप्रज्ञाजी म.सा, साध्वी डाँ. श्री पद्मकिर्तीजी म.सा, साध्वी श्री राजकिर्तीजी म.सा ठाणा-4 16/3/2019 आज शनिवार को SRS कॉलेज में विराजमान है। सेलम से 20 किलोमीटर पहले तिरपातुर की ओर सेलम तिरपातुर हाईवे रोड, तमिलनाडु राज्य।

आकृति से ही नहीं प्रकृति से भी मानव बने 

चेन्नई. वडपलनी स्थित जैन स्थानक में होली चातुर्मासार्थ विराजित जयधुरंधर मुनि ने कहा मनुष्य भव की प्राप्ति होना परम दुर्लभ होता है। मनुष्य जन्म अनमोल है। जीव अनादि काल से संसार में परिभ्रमण करते हुए पुण्य का घड़ा भरने पर मनुष्य भव को प्राप्त करता है। नर तन के समान कोई दूसरा रतन नहीं है। मनुष्य भव की दुर्लभता को समझने वाला ही उसका सदुपयोग कर सकता है। उन्होंने कहा कि मनुष्य में मानवता होनी जरूरी है। मात्र आकृति से ही नहीं प्रकृति से भी मानव बनना होगा। विश्व में मनुष्य की संख्या में निरंतर वृद्धि हो रही है परंतु मानवता के गुण घटते जा रहे हैं। जिस प्रकार गंध रहित फूल का कोई महत्व नहीं होता उसी प्रकार मानवता के बिना मनुष्य पशु के समान ही है। पशु की अपेक्षा मानव में विशेष रूप से ऐसी विवेक बुद्धि होती है जिसके द्वारा हिताहित का ज्ञान रहता है। अनुकंपा, सरलता, भद्रता, विनय, परोपकारिता आदि मानवता के ...

क्षेत्र शुद्धि कार्यक्रम का आयोजन

चेन्नई. श्री ऑल इंडिया श्वेताम्बर स्थानक वासी जैन कॉन्फ्रेंस महिला शाखा, तमिलनाडु के सानिध्य में अर्हम विज्जा के अन्तर्गत क्षेत्र शुद्धि कार्यक्रम का आयोजन प्रांतीय अध्यक्ष ललिता जांगड़ा की अध्यक्षता में किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मंगलाचरण से हुई। ललिता जांगड़ा ने स्वागत भाषण में कहा कि क्षेत्र शुद्धि का भूमि पूजन एक प्रभावकारी प्रक्रिया है। अष्टमंगल की टीम ने प्रक्रिया को सुन्दर ढंग से प्रस्तुत किया। महिला शाखा की ओर से नीलांगरै गौशाला के लिए 11 हजार रुपए प्रदान करने की घोषणा की गई। इसके अलावा इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ एनिमल्स वेलफेयर, अष्टमंगल टीम को प्रभावना दी गई। सरोज कोठारी ने अष्टमंगल टीम का आभार व्यक्त किया।

पेरम्बूर में कपिल मुनि का होली चातुर्मास प्रवेश कल

चेन्नई. कपिल मुनि का होली चातुर्मास एसएस जैन संघ पेरम्बूर के तत्वावधान में जैन स्थानक में 20 मार्च को होगा। मुनि शनिवार को ताना स्ट्रीट स्थित जैन स्थानक से विहार कर पेरम्बूर में कन्दन स्ट्रीट स्थित बरमेचा जैन स्थानक में होली चातुर्मासिक प्रवेश करेंगे। संघ के मंत्री चेतन पटवा ने बताया कि उनकी होली चातुर्मासिक प्रवचन शृंखला का प्रारंभ रविवार से होगा।

श्रुतमुनि का होली चातुर्मास एएमकेम में

चेन्नई. श्रुतमुनि और अक्षरमुनि साहुकारपेट में आदियप्पा नायकन स्ट्रीट सुरेशचंद्र, महेश कोठारी के निवास से विहार कर ज्ञानचंद संभवचंद बिनाकिया के निवास पर पहुंचे। यहां गुरु गणेश मिश्री होली चौमासा समिति के सदस्य प्रकाशचंद ललवाणी ने अगले विहार पर चर्चा की। शुक्रवार को वे बाफना निवास पहुंचेंगे। सुरेशचंद ललवाणी ने बताया कि मुनिगण का शनिवार को होली चातुर्मास के लिए एएमकेएम सेंटर में प्रवेश में होगा।

होली पूर्णिमा पर कृष्णगिरि तीर्थ में होगी विशेष आराधना-भक्ति

कृष्णगिरि. यहां स्थित श्री पाश्र्व पद्मावती तीर्थ धाम में आगामी 21 मार्च को भोमियादेव मंदिर में होली पूर्णिमा पर मेले का भव्य आयोजन होगा जिसमें विशेष भक्ति आराधना होगी। पीठाधिपति, राष्ट्रसंत डॉ. वसंतविजय महाराज की उपस्थिति में सम्मेद शिखर अधिष्ठायक भोमियादेव के प्राकट्य दिवस पर आयोजित इस कार्यक्रम में कई संगीतकार और कलाकारों द्वारा भक्तमयी प्रस्तुति दी जाएगी। इस दौरान गुरुदेव द्वारा देश के विभिन्न प्रान्तों-शहरों से आने वाले श्रद्धालुओं को वर्ष का दूसरा बड़ा सैकड़ों बीजमंत्रयुक्त महामांगलिक प्रदान किया जाएगा। साथ ही 12 पूर्णिमा के मांगलिक का संकल्प दिलाएंगे और विशेष मंत्रों द्वारा आराधकों को शक्तिपात कराएंगे जिससे आत्मध्यान, साधना तथा जीवन की सफलता की ओर अग्रसर होने की सिद्धि प्राप्त होगी। भोमियादेव मंदिर में प्रतिमा का भव्य शृंगार, भक्ति एवं आराधना होगी। डॉ वसंतविजय महाराज ने बताया कि भोम...

साध्वी कुमुलता के समक्ष होली चार्तुमास की विनती

सेलम. यहां विराजित साध्वी कुमुदलता अन्य साध्वीवृंद महाप्रज्ञा व पद्मकीर्ति से सेलम श्री संघ के अध्यक्ष गौतमचंद चोपड़ा, मंत्री जयचंद लोढा और अन्य सदस्यों ने होली चार्तुमास करने की विनती की। साध्वी ने इस पर स्वीकृति दी। इस अवसर पर गुरु दिवाकर कमला वर्षावास समिति के अध्यक्ष पवनकुमार कोचेटा और उनकी पत्नी सुंदर कोचेटा भी उपस्थित थी।

मानव भटक रहा है दो नाव में पांव रखने की आदत से

तिरुपति. मानव जीवन आजकल दो मार्गो से उन्नति की राह पर बढ़ रहा है। एक मार्ग धर्म का है जिस पर चलकर मानव कल्याण होता है तो दूसरा रास्ता भौतिक सुख का, जो कि वैज्ञानिक उपकरणों से प्राप्त किया जा रहा हैं। पहले प्रत्येक मनुष्य खुद के लिए ही नहीं, पूरे कुटुम्ब, समाज और देश के प्रति समर्पित भाव रखता था, अब व्यक्ति अपने परिवार तक ही सीमित हो गया है। यह निश्चित है कि जब जब दायरा कम होगा परेशानी ज्यादा रहेगी क्योंकि हम अपनी परेशानियों को बांट कर नहीं चलते और खुद हल खोजते हैं वो चाहे नेट पर हो, तांत्रिक प्रणाली में हो या कोई दूसरा सस्ता सरल रास्ता जो भी मिले। पहले शुभ कमाई से जो लाभ होता था तब शुभ लाभ लिखा जाता था। आजकल लाभ शुभ लिखा जाता है यानी लाभ होने चाहिए चाहे जैसे भी हो यही एक अंतर हमे भटकने पर मजबूर करता है। यह उद्गार आदर्श मुनि ने तिरुपति में अपने ब्रह्मर्षि आश्रम में प्रवास विहार के दौरान प्र...

Skip to toolbar