चेन्नई. वेपेरी में विराजित मधुकर ‘अर्चना’ सुशिष्या साध्वी कंचनकुंवर सहित सहवर्तिनी साध्वीवंृद के प्रवचन कार्यक्रम के दौरान शनिवार को साध्वी डॉ.उदितप्रभा ‘उषा’ ने कहा जैन दर्शन में तीन शब्द राग-विराग-वीतराग बड़े ही महत्वपूर्ण हैं जिन्हें गहराई से समझने की आवश्यकता है। राग- किसी से जुड़े हुए। धन, अर्थ, सम्पत्ति से पद प्रतिष्ठा, पत्नी, परिवार सभी से आसक्ति संसार की धुरी पर ही चलता है। यह राग हमें पाप से भारी बनाता है, धर्म से विमुख करता है। वीराग- अर्थात् अब उन सबके प्रति उपेक्षा हो गई। जिनके प्रति राग था। पदार्थों के राग का त्याग। संसार के साथ नहीं संयम के सम्मुख। संसार में मालिक नहीं मेहमान बनकर जीवन जीता है। वीतराग- राग, वीराग का भाव निकल गया तो न अपेक्षा न उपेक्षा है, न गम न अनगम, न रुचि और न अरुचि। महावीर का मार्ग न राग का है न वीराग का। प्रभु का मार्ग वीतरागता का है। जैन से ऊपर उठकर जिन...
चेन्नई. कोसापेट जैन स्थानक में शुक्रवार को मधुकर ‘अर्चना’ सुशिष्या साध्वी कंचनकुंवर सहित सहवर्तिनी साध्वीवंृद का प्रवचन कार्यक्रम हुआ जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की उपस्थिति रही। साध्वी डॉ.उ दितप्रभा ‘उषा’ ने अपने उद्बोधन में कहा कि समय बहुत सूक्ष्म है। आंख की पलक स्वाभाविक रूप से खुले और बंद हो उनमें असंख्य समय बीत जाता है। अर्थात् समय की गति बड़ी तीव्र है। प्रकाश, शब्द और विद्युत से भी अधिक तेज गति से समय भागता है। शब्द और विद्युत को चाहे पकड़ लो किन्तु समय सबकी पकड़ के बाहर है। न बीता समय लौटता है और न आनेवाला समय रुकता है। अत: वर्तमान को जानो क्योंकि जो वर्तमान समय का सम्मान करता है, समय उसे मूल्यवान बना देता है। पंडित वही है जो क्षण के मूल्य को जाने और क्षण द्वारा शाश्वत की खोज कर उसे सार्थक करे। क्षण भर का भी प्रमाद मत करो। जब तक शरीर बलवान है इन्द्रियां सशक्त हैं, तब तक धर्म ...
चेन्नई. साध्वी जागृतिश्री के सान्निध्य में एस. एस.जैन संघ, कोसापेट द्वारा 29 एवं 30 जून को दो दिवसीय धार्मिक शिविर आयोजित किया जाएगा। शिविर का मुख्य विषय है-ऐसे जीएं। शिविर सुबह 7 बजे से 8.30 तक युवाओं के लिए एवं दोपहर 2 बजे से 3.30 बजे तक महिलाओं एवं युवतियों के लिए शिविर का समय निर्धारित किया गया है। संघ अध्यक्ष दीपक सुराणा ने बताया समता युवा संघ, तमिलनाडु एवं एस.जैन संघ, कोसापेट शिविर की तैयारी में लगे हुए हैं। गौरतलब है कि साध्वी जागृतिश्री का इस साल का चातुर्मास समता भवन, कोंडीतोप में संभावित है।
चेन्नई. चिंतादरीपेट जैन स्थानक में विराजित जयधुरंधर मुनि ने कहा आत्मा के भीतर मौजूद अनंत गुणों का प्रकटीकरण तभी संभव है जब साधक की अंतर्दृष्टि जागृत हो जाती है। अंतर्मुखी बना हुआ मनुष्य कांच के द्वारा बाहरी वस्तुओं को देखने के बजाय दर्पण के माध्यम से भीतर में झांकना शुरू कर देता है। आत्मा और शरीर की भिन्नता को स्वीकार करने वाला ही भेदविज्ञान की स्थिति तक पहुंच पाता है। चेतन गुणयुक्त आत्मा का निज स्वभाव ऊपर की ओर उठना है, लेकिन कर्मों के भार के कारण जीव का पतन होता है। अज्ञान अवस्था में दूसरों के बारे में जानने की रुचि पैदा होती है लेकिन जिसके भीतर ज्ञान का प्रकाश प्रकट हो जाता है वो आत्मा को जानना शुरू कर देता है और जो एक आत्मा को जान लेता है वह सब कुछ जान लेता है। आत्मा को देखा नहीं जा सकता, किंतु उसके अनुभूति की जा सकती है। शरीर के अंगों को सक्रिय बनाने में आत्मा का ही हाथ होता है। निष्प...