श्री जैन मेडिकल रिलीफ सोसाइटी के द्वारा संचालित आंची बाई हेमराज कटारिया डयालिसीस सेन्टर, पेरम्बुर की कार्यकारिणी मिटींग दिनांक 23 दीसम्बर 2022, शुक्रवार को DMM हास्पीटल, साहुकारपेट में रखी गई।
प्रार्थना के पश्चात महासचिव राजकुमार दुगड़ ने आंची बाई हेमराज कटारिया डयालिसीस सेन्टर, पेरम्बुर के वर्ष 2022-24 के नये पदाधिकारीगण की घोषणा की जो इस प्रकार है:- चेयरमैन महेंद्र कुंकुलोल, सेक्रेटरी ज्ञानचंद कोठारी, कोषाध्यक्ष सुशील ओस्तवाल तथा कार्यकारिणी सदस्यगण दिलीप मेहता, भरत लोढ़ा, हरीश पारेख, हरीश कांकरिया, गौतम चोरडिया तथा JMRS से अशोककुमार मेहता व राजकुमार दुगड़ चुने गए।
चेयरमैन महेंद्र कुंकुलोल ने सभी का स्वागत किया। कोषाध्यक्ष सुशील ओस्तवाल ने हास्पीटल का लेखा जोखा प्रस्तुत किया। सेक्रेटरी ज्ञानचंद कोठारी ने धन्यवाद ज्ञापन किया और कहा कि सभी सदस्यों को मिल जुल कर कार्य करते हुए हास्पीटल में जरूरतमंदो की मदद करना है।