भगवान महावीर जन्म कल्याणक व आचार्य भगवन्त पूज्यश्री हीराचंद्रजी म.सा के 86 वें जन्मदिवस के उपलक्ष मे स्थानकवासी जैन महिला संगठन द्वारा श्री जैन रत्न श्राविका मण्डल तमिलनाडु के संचालन मे स्वाध्याय भवन साहूकारपेट मे 25 बोल पर आधारित व खेल-खेल मे 25 बोल ज्ञानार्जन कार्यक्रम शुक्रवार 29 मार्च 2024 को आयोजित किया गया |
25 बोल पर 25 काउन्टर की पदर्शनी लगा कर सुन्दर प्रतियोगिता रुप मे श्राविका मण्डल तमिलनाडु के अथक प्रयासों से आयोजित कार्यक्रम हेतु श्रावक संघ तमिलनाडु के कार्याध्यक्ष आर नरेन्द्र कांकरिया ने पूरी पदर्शनी का अवलोकन कर श्राविका मण्डल को साधुवाद ज्ञापित किया | कार्यक्रम के अर्थ सहयोगी नवरतनमल,विक्रम मोहित बागमार ने पदर्शनी का उदघाटन किया व उनका सम्मान किया गया |
इस अवसर पर महिला संगठन अध्यक्षा कमला मेहता, मन्त्री मधु सुराणा, कोषाध्यक्ष सुशीला भण्डारी, सिरदार बाई कवाड, वसंता कवाड, प्रमिला दुगड, मनीषा कांकरिया, शशि कांकरिया, नीतू बाफना, गुनवंती बाफना, पिन्टू बाई कर्णावट, शिल्पा खींवसरा, जयंति बागमार, संतोष बागमार, ललिता बागमार, अक्षिता कांकरिया, अ.भा श्राविका कार्याध्यक्ष संगीता बोहरा, सुमन बोहरा, चेतना बोहरा, त्रिशला भण्डारी, श्राविका मण्डल अध्यक्षा अमिता कवाड, मन्त्री शोभा चोरडिया, इन्द्रा बोहरा, विनीता चोरडिया, सोनल सुराणा आदि श्राविकाओं की उपस्थिति रही |
श्रावक संघ कोषाध्यक्ष प्रकाशचंद ओस्तवाल, युवक परिषद अध्यक्ष संदीप ओस्तवाल, महावीर कर्णावट, संरक्षक मंडल सदस्य गौतमराज सुराणा, मैनेजिंग ट्रस्टी सुगनचंद बोथरा, महेन्द्र कांकरिया, वीरेन्द्र कांकरिया, महेंद्र बोहरा, हरीश कांकरिया, सुरेश सुराणा, विमलचंद सुराणा, सुरेश चोरडिया, पदम कवाड, ललित बागमार, रंगरूपमल चोरडिया, गौतमचंद हुंडिवाल, उम्मेद हुंडिवाल आदि की उपस्थिति प्रमोदजन्य रही | प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया |