नवकार आराधक उपप्रवर्तक पु तारकऋषिजी म.सा. आगमज्ञाता डॉ. सुयोगऋषिजी म.सा. आदि ठाणा 7 सादड़ी सदन स्थानकभवनमे चातुर्मासार्थ विराजमान है! धर्मआराधना एवं तपआराधना के माध्यमसे चातुर्मास गतिमान है! जिनवाणी की मधुर रसना भक्तगण ग्रहण कर रहै है! आज डॉ. सुयोगऋषिजी म.सा. ने धन्यवाद एवं क्षमा का महत्व अपने मधुरवाणी से द्रुष्टांतो सह समझाया! और दो छोटे शब्दोकी महानता बतायी!
जन्म देनेवाले मॉं-बापका धन्यवाद यह सबसे बड़ा पुण्यका काम है ! सॉंस- और बहु के मधुर रिश्तो मे धन्यवाद की अदाकारी एवं क्षमापना की महकता समझायी! आज के धर्मसभा मे आकुर्डी-निगडी-प्राधिकरण श्री संघ के अध्यक्ष सुभाषजी ललवाणी तथा चातुर्मास समिती के स्वागताध्यक्ष मोतीलालजी चोरडीया उपस्थित थे ! प्रवचन, दर्शन एवं मंगलमय आशिर्वाद का लाभ लिया!
अपने उदबोधन मे सुभाषजीने गुरुचरणोमे क्रुतज्ञता व्यक्त कर गुरुमॉं पु. चंद्रकलाश्री जी पु. स्नेहाश्रीजी आदि ठाणा ३ के औरसे वंदना अर्ज़ कर गुरुभगवंतो की साता पुछी! रक्षा बंधन के पावन अवसर पर भक्तगणों द्वारा एवं पुर्वाध्यक्ष संतोषजी द्वारा गौमाता के रक्षा के लिए संकलित दानराशी की “जय नवकार गोशाला” के लिए देने की घोषणा कर दानराशी गोशाला के कार्यवाहक को सुपुर्त की! सभी सादड़ी संघ के पदाधिकारीयों को स्वर्णिम चातुर्मास की बधाई दे तपस्वी धर्मअनुरागीयों की अनुमोदना की! संघ के अध्यक्ष सोलंकी जी, कावेडीया जी एवं पदाधिकारीयो द्वारा सुभाषजी एवं मोतीलालजी को सन्मानीत किया गया!
तदपश्चात सुभाषजी एवं मोतीलालजी ने जितो अपेक्स के चेअरमन श्री विजयजी भंडारी एवं जितो पुना चाप्टरके व्हाईस चेअरमन चेतनजी भंडारी की उनके कार्यालय मे सदिच्छा भेंटकर उन्हें बधाई देते हुये समाज के उत्थान के लिए भविष्यकालीन कार्यो को शुभकामनाएँ दी! इस वक्त विजयजी ने 14000 गुरुभगवंतोको श्रमण आरोग्यम के कार्ड प्रदान किये जानेकी जानकारी देते हुये प्रशासकीय सेवा के लिए शिक्षा प्राप्त कर रहे विध्यार्थीयों को प्रदान की जानेवाली सुविधाओं की जानकारी दी !




