धनत्रयोदशी के पावन अवसरपर “ उवसग्गहरं” स्तोत्र का सामुहिक पठण ! ॥श्री भद्रबाहु स्वामी प्रसादात एष योगः फलतु॥
आकुर्डी- निगडी- प्राधिकरण श्री संघ के प्रांगण में आज धनत्रयोदशी के शुभ अवसरपर उत्तराध्ययन श्रुत आरांधना संग उवसग्गहरं स्तोत्र का सामुहिक जाप संप्पन्न हुआ! गुरुमॉं उपप्रवर्तिनी पु. चंद्रकलाश्री जी म. सा. प्रवचन विभु पु. स्नेहाश्रीजी म. सा. दिवाकर दिप्ती पु. श्रुतप्रंज्ञा श्री जी म. सा. के पावन सानिध्य मे दिपोत्सव के शुभअवसरपर धर्मआराधना जारी है!
आज का धर्मतिलक का लाभ आज संघके वरिष्ठ मार्गदर्शक मोतीलाल जी एवं सौ शारदा जी चोरडीया परिवारने लिया! धनत्रयोदशी के पावन अवसरपर गुरुमॉं पु. उपप्रवर्तिनी पु. चंद्रकला श्री जी द्वारा अभिमंत्रित एवं स्वयं द्वारा श्री निकाली हुई पुजन वही अपने करकमलोद्वारा वितरीत की गयी!






