Share This Post

Featured News / Featured Slider / ज्ञान वाणी

तपस्या परम औषधि है : साध्वी अणिमाश्री

तपस्या परम औषधि है : साध्वी अणिमाश्री

विमलाबाई के तेरहवें मासखमण का प्रत्याख्यान
 

साध्वी अणिमाश्री के सान्निध्य में तेरापंथ सभा भवन में चेन्नई तेरापंथ सभा के तत्वावधान में श्रीमती विमलादेवी रतनताल मांडोत के तेरहवें मासखमण तप की सानंद संपन्नता पर तप अनुमोदना का संघप्रभावक कार्यक्रम आयोजित हुआ। सैकड़ों श्रावक श्राविकाओं ने तप अनुमोदना कर कर्म निर्जरा की।  साध्वी अणिमाश्री ने अपने प्रेरक उद्बोधन में कहा- तपस्या वह औषधि है, जो जीवन में सहजता, सौम्यता, सरलता व स्वस्थता का अवतरण करती है। तप से जब व्यक्ति का अन्तर्मन अनुप्राणित होता है, तब आनन्द की अनुभूति का द्वार उद्‌घाटित हो जाता है। तप के तेज से तपस्वी का चेहरा चमकने लगता है। तपस्वी का आत्मबल, मनोबल, संकल्पबल, पारिवारिक सहयोग बल एवं साधु साध्वियों का प्रेरणाबल जब प्रबल होता है, तो मासखमण जैसी विशिष्ट तपस्याएं होती हैं। जो जिनशासन की प्रभावना में योगभूत बनती हैं।

साध्वीश्री ने कहा- मुझे लगता है विमलाबाई सम्पूर्ण तमिलनाडु या यो कहूँ कि दक्षिण भारत की संभवतया पहली तपस्विनी बहन है जो आज तेरहवें मासखमण का प्रत्याख्यान कर रही है। लगभग एक से इक्कीस तक की लड़ी पूरी कर चुकी है। हमारे चातुर्मास में दो बड़ी तपस्याएं की है। पूर्व में अठारह की तपस्या एवं आज मासखमण। एक चातुर्मास में दो बड़ी तपस्या करना बहुत बड़ी बात है। हमें तो लगता है, बहन को तप में ही स्वाद आता है। खाने का तो मोह ही छोड़ दिया है। दुबली पतली काया और इतना बड़ा तप – सौ-सौ साधुवाद। तप के पथ पर निरन्तर अग्रसर रहना, हमारी यही मंगलकामना है। रतनलाल एवं पूरा मांडोत परिवार साधुवाद का पात्र हैं, जिन्होंने तप में सहयोग किया है। मांडोत परिवार में और तपस्वी तैयार हों। 

साध्वी कर्णिकाश्री, साध्वी डॉ. सुधाप्रभा, साध्वी समत्वयशा व साध्वी मैत्रीप्रभा ने लम्बे तप का सुदीर्घ गीत प्रस्तुत कर परिषद् को रोमांचित कर दिया। तेरापंथ सभाध्यक्ष प्यारेलाल पितलिया ने शुभकामना प्रेषित की। मनोज डुंगरवाल ने तप-संदेश का वाचन किया। मांडोत परिवार की बहनों ने गीत प्रस्तुत किया। पोते-पोतियों व पुत्रवधुओं ने नाटिका के द्वारा दादीसा के तप की वर्धापना की। संचालन साध्वी मैत्रीप्रभा ने किया। चौपड़ा परिवार की बहनों ने गीत व निधि ने भाव व्यक्त किये। तेरापंथ सभा द्वारा विमलाबाई, भाग्यवंतीबाई तथा भंवरीदेवी मांडोत का मोमेन्टो द्वारा अभिनंदन किया गया। संचालन मंत्री गजेन्द्र खाँटेड ने किया।
           

स्वरुप चन्द दाँती
प्रचार प्रसार प्रभारी
श्री जैन श्वेताम्बर तेरापंथी सभा, चेन्नई

Share This Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may use these HTML tags and attributes: <a href="" title=""> <abbr title=""> <acronym title=""> <b> <blockquote cite=""> <cite> <code> <del datetime=""> <em> <i> <q cite=""> <s> <strike> <strong>

Skip to toolbar