नागदा जं. निप्र- मीडिया प्रभारी महेन्द्र कांठेड़ एवं नितिन बुडावनवाला ने बताया कि धर्मसभा में महासति श्री दिव्यज्योतिजी म.सा. एवं पूज्य काव्याश्रीजी म.सा. ने कहा कि आज मानव लोभ, लालच से वशीभूत होकर धन सम्पत्ति जो उसकी नहीं है, के उपर भी अपना अधिकार एवं वर्चस्व जताकर उस पर कब्जा जमाने का प्रयास निरंतर करता रहता है। जो अधर्म होकर इस लोक एवं परलोक दोनो को खराब कर केवल कर्मो का बंधन करता है साथ ही अनीति से आया धन सम्पत्ति जैसी आती है वैसी चली जाती है। आज धर्मसभा में मानव केसरी पूज्य सौभाग्यशाली म.सा. की 38वां पुण्य स्मृति दिवस पर गुणानुवाद सभा का आयोजन किया गया । गुरूदेव ने कहा कि महापुरूषो का उपकार कभी भूलना नहीं चाहिये। पूज्य काव्याश्रीजी म.सा. बहुत ही सुन्दर स्तवन की प्रस्तुति देकर सभी श्रावक श्राविकाओं का मन मोह लिया। महावीर भवन में पदमावती देवी के जाप के सामुहिक एकासने का आयोजन किया गया जिसमें करीब 51 श्राविकाओं ने भाग लिया।
मीडिया प्रभारी ने बताया कि 11 उपवास श्रीमती मधुबाला निर्मल चपलोत के, तीन उपवास मोनिका जैन, वर्षीतप की तपस्या चंदनमल संघवी, मानुबाई तरवेचा, मुन्नीबहन छोरिया, राखी जैन के चल रहे है। अतिथि सत्कार का लाभ राजेन्द्र कांठेड़ ने लिया। जाप प्रभावना का लाभ श्रीमती निर्मला वर्धमानजी नवादावाला ने लिया। संचालन श्रेणिक बम ने किया। आभार प्रकाशचन्द्र जैन लुणावत एवं सतीश सांवेरवाला ने माना।
धर्मसभा में भारती कनक कांठेड, बरखा बुडावनवाला, साधना जैन, सीमा वैभव कांठेड, शिवानी धोका, सरोज लुणावत, सुनीता अजीत कांठेड, मधुलिका नाहर, निर्मला बोहरा, तरूणा सुशील कांठेड, विजया बहन सांवेरवाला, प्रिया वोरा, बिन्दु कांठेड, रचना चपलोत, इन्दु पावेचा आदि उपस्थित थी।
दिनांक 22/07/2022 मीडिया प्रभारी
महेन्द्र कांठेड
नितिन बुडावनवाला